न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : दबंगों की ये कैसी दबंगई, पहले लड़की से छेड़खानी फिर शिकायत करने पर उसके पिता को दी दर्दनाक मौत

अपराध के एक और हैरान करने वाला मामला यहां से सामने आया जहां दबंगों ने पहले लड़की से छेड़खानी की और शिकायत करने पर उसके पिता की दूसरे पक्ष के लोगों ने जमकर पिटाई कर दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 06 Nov 2020 7:06:41

उत्तरप्रदेश : दबंगों की ये कैसी दबंगई, पहले लड़की से छेड़खानी फिर शिकायत करने पर उसके पिता को दी दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से लगातार कई आपराधिक गतिविधियां सामने आ रही हैं जो पुलिस की व्यवस्था पर सवालिया निशान छोडती हैं। अपराध के एक और हैरान करने वाला मामला यहां से सामने आया जहां दबंगों ने पहले लड़की से छेड़खानी की और शिकायत करने पर उसके पिता की दूसरे पक्ष के लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया। इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।

मामले में पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद लोगों के खिलाफ गोलबंद होकर मारपीट करने, छेड़खानी और गैर इरादतन हत्या का अभियोग पंजीकृत किया।

जानकारी के अनुसार, एकौना थाना क्षेत्र के ईश्वरपुरा गांव में गुरुवार की शाम एक युवती अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी। गांव में रिश्तेदारी में आया एक युवक युवती से छेड़खानी करने लगा। युवती ने युवक के अश्लील हरकत की शिकायत अपने पिता से की। पीड़िता के पिता आरोपी युवक के रिश्तेदार के घर उसकी शिकायत करने पहुंच गए।

आरोप है कि शिकायत के एक घंटे बाद रात करीब आठ बजे दूसरे पक्ष के लोग शिकायत से नाराज होकर पीड़िता के घर धावा बोल दिए। इन लोगों ने लाठी डंडे से पीड़ित लड़की के पिता की जमकर पिटाई कर दी। मोहल्ले के लोगों के जुटने पर पिटाई कर रहे लोग फरार हो गए।

घायल भोला प्रसाद (50) को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा। गोरखपुर से लखनऊ जाते समय रात करीब दो बजे उनकी मौत हो गई। मृतक के चार बेटे विदेश में रहते है। दो लड़की संगम और मैना हैं। मृतक मजदूरी कर परिवार चलाने में सहयोग करता था। मौत की खबर सुन पत्नी दुर्गावती और दो बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पति के मौत पर दुर्गावती बेहोश हो जा रही।

मामले में पुलिस ने गांव के श्रीराम, अभिषेक, मोनू, सोनू, जयराम, रवि, अनिल और रिश्तेदारी में आए युवक मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इस बाबत थानाध्यक्ष रामगिरीश चौहान ने कहा कि घटना की सूचना पर पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। केस दर्ज कर मामले की जांच चल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल