न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिनदहाड़े फायरिंग कर हुआ छात्र का अपहरण, पुलिस ने तेजी दिखाते हुए एक घंटे में ही कराया मुक्त

थाना मारहरा क्षेत्र में दिनदहाड़े गोली चली और छात्र का अपहरण कर लिया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 26 Sep 2020 8:47:10

दिनदहाड़े फायरिंग कर हुआ छात्र का अपहरण, पुलिस ने तेजी दिखाते हुए एक घंटे में ही कराया मुक्त

बढ़ते अपराध उत्तरप्रदेश में प्रशासन और आमजन की चिंता बढ़ाने का काम कर रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दिनदहाड़े दिल दहला देने वाला नजारा देखने को मिला जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। थाना मारहरा क्षेत्र में दिनदहाड़े गोली चली और छात्र का अपहरण कर लिया गया। हांलाकि पुलिस को खबर मिलते ही उन्होनें तेजी दिखाई और एक घंटे में ही युवक को बदमाशों के चंगुल से छुड़ा लिया गया। शनिवार की सुबह बाइक से कोचिंग जा रहे छात्र को कार सवार पांच बदमाशों ने अगवा कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। बदमाश भागने में सफल रहे।

घटना मारहरा क्षेत्र के गैस गोदाम के नजदीक की है। गांव मेंहनी का रहने वाला 19 वर्षीय छात्र अतुल कुमार पुत्र सोमेंद्र सिंह पढ़ाई के साथ-साथ पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा है। वह कस्बा में ही कोचिंग पढ़ने जाता है। शनिवार की सुबह तकरीबन 10 बजे अतुल कुमार बाइक से कोचिंग जा रहा था।

गैस गोदाम के नजदीक कार सवार बदमाशों ने उस पर फायर कर दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गया। इस दौरान अतुल बाइक सहित सड़क पर गिर गया। बदमाश उसे कार में डालकर फरार हो गए। राहगीरों ने छात्र के अपहरण की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी कर दी।

पुलिस ने गांव कंचन गढ़ी के नजदीक से अपहृत छात्र को छुड़ा लिया। लेकिन बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। बदमाशों ने छात्र के साथ मारपीट की है। उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। पीड़ित ने दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।

उसने बताया कि कोचिंग में सीट को लेकर तीन दिन पू्र्व कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। उधर, एसओजी टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस छात्र से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार

चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल