न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

CM योगी के रास्ते से गाय-सांडों को हटाने के लिए ड्यूटी पर लगाए गए 9 इंजीनियर, हाथों में रस्सी लेकर रहेंगे तैनात

मिर्जापुर के अलग-अलग स्थानों पर 9 इंजीनियर्स मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यात्रा के दौरान हाथों में रस्सी लेकर तैनात रहेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Jan 2020 10:42:34

CM योगी के रास्ते से गाय-सांडों को हटाने के लिए ड्यूटी पर लगाए गए 9 इंजीनियर, हाथों में रस्सी लेकर रहेंगे तैनात

गंगा को अविरल और निर्मल बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 जनवरी से गंगा यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। गंगा यात्रा बलिया से बिजनौर तक 27 जिलों से होकर गुजरेगी। दोनों तरफ से यात्रा का समागम 31 जनवरी को कानपुर में होगा। यात्रा कुल 1238 किलोमीटर की इस यात्रा में प्रदेश सरकार के 56 और केंद्र सरकार के आठ मंत्री शामिल होंगे। यात्रा के दौरान 30 स्थानों पर जन सभाएं भी की जाएंगी। गंगा यात्रा कार्यक्रम 29 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंच रहे है। जिसके लिए मिर्जापुर में खास इंतजाम किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रास्ते में गाय या सांड न आ जाएं इसके लिए पीडब्ल्यूडी जूनियर इंजीनियर्स की तैनाती की गई है। मिर्जापुर के अलग-अलग स्थानों पर 9 इंजीनियर्स मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यात्रा के दौरान हाथों में रस्सी लेकर तैनात रहेंगे।

पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशासी अभियन्ता की ओर से सोमवार को जारी इस आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यात्रा के दौरान पुलिस लाइन मिरजापुर से बिरोही तक 9 अवर अभियन्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। इन अवर अभियन्ताओं को अपने लोगों (गैंग) के साथ 29 जनवरी को 8 से 10 रस्सी लेकर निर्धारित अपने-अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहने को कहा गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि यदि आवारा पशु सड़क पर आएं तो उनका बांधकर रखें ताकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवागमन में कोई व्यवधान न पड़े।

इस संबंध में मिर्जापुर के इंजीनियर एसोसिएशन ने पीडब्ल्यूडी विभाग को पत्र लिखकर कहा है कि उनके इंजीनियर पशुओं को पकड़ने में ट्रेंड नहीं है और अगर किसी भी कर्मचारी को चोट लगती है तो उसकी जिम्मेदारी इंजीनियर एसोसिएशन की नहीं होगी। बेहतर है कि प्रशासन किसी दूसरे एजेंसी से इस काम को कराएं।

बता दे, गंगा यात्रा कार्यक्रम पांच दिन तक चलेगी और इसका समापन कानपुर में होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका