न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MI vs SRH : इन 3 पड़ाव ने दिलाई मुंबई को हैदराबाद पर 34 रन की जीत

मुंबई के गेंदबाजों ने हैदराबाद पर लगाम लगाए रखी और जीत दिलाई। सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 05 Oct 2020 9:35:08

MI vs SRH : इन 3 पड़ाव ने दिलाई मुंबई को हैदराबाद पर 34 रन की जीत

बीते दिन रविवार को हुए पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) आमने-सामने थी। शारजाह में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208/5 रन का स्कोर बनाया जो कि शारजाह में इस सीजन का अब तक का सबसे कम स्कोर था। हैदराबाद इसके जवाब में 174/7 रन बना सकी। मुंबई के गेंदबाजों ने हैदराबाद पर लगाम लगाए रखी और जीत दिलाई। सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इसी जीत के साथ मुंबई पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंची। मैच में कुछ पडाव ऐसे आए जिसने मैच का रूख मुंबई की जीत की ओर किया।

क्रुणाल पंड्या का चार गेंद का धमाका

टूर्नामेंट में पहली बार ऐसा लग रहा था कि शारजाह पर होने वाले मुकाबले में टीम 200 के स्कोर तक नहीं पहुंच पाएगा। लेकिन क्रुणाल पंड्या ने ऐसा कर दिखाया। पंड्या ने सिर्फ चार गेंद पर 20 रन बनाए। उन्होंने कुल 500 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। पंड्या जब क्रीज पर उतरे तो मुंबई की पारी की सिर्फ चार गेंद बची थीं। उन्होंने पहली गेंद पर छक्का लगाया। उसके बाद अगली दो गेंदों पर उन्होंने दो चौके लगाए। पारी की आखिरी गेंद पर उन्होंने एक बार फिर छक्का लगाया। गेंदबाजी में क्रुणाल ने 4 ओवरों में 35 रन देकर एक विकेट लिया।

डि कॉक फॉर्म में लौटे

मुंबई इंडियंस के लिए उनके विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक अच्छी फॉर्म में नहीं थे। ऐसा लग रहा था कि मुंबई इंडियंस ऐसे में क्रिस लिन को टीम में सलामी बल्लेबाज के रूप में शामिल कर सकती है। हालांकि आज इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने मिले मौकों का फायदा उठाया। उन्होंने 39 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली।

इस कैच ने बदला मैच

ईशान किशन के कैच ने मैच का रुख बदल दिया। डेविड वॉर्नर क्रीज पर थे और ऐसा लग रहा था कि वह मैच का रुख बदल सकते हैं। सनराइजर्स की आखिरी उम्मीद अपने कप्तान पर टिकी थीं। जेम्स पैटिनसन की गेंद पर डेविड वॉर्नर ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिस की। गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में गई। वॉर्नर 16वें ओवर में आउट हुए। उनके आउट होने के बाद सनराइजर्स सिर्फ 32 रन बना सका। टीम 34 रन से पीछे रह गई। किशन ने बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन किया और 23 गेंद पर 31 रन बनाए इसमें दो छक्के भी शामिल थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती