Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल में भाजपा की कमान मेट्रोमैन के पास, लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

हाल ही में राजनीति में आए मेट्रोमैन के नाम से मशहूर ई श्रीधरन को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने केरल में अपना मुख्यमंत्री पद का कैंडिडेट घोषित किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Mar 2021 5:10:18

केरल में भाजपा की कमान मेट्रोमैन के पास, लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

हाल ही में राजनीति में आए मेट्रोमैन के नाम से मशहूर ई श्रीधरन को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने केरल में अपना मुख्यमंत्री पद का कैंडिडेट घोषित किया है। केरल भाजपा के अध्यक्ष सुरेंद्रन ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 88 साल के श्रीधरन 6 दिन पहले ही 26 फरवरी को मलप्पुरम में केंद्रीय मंत्री आरके सिंह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए थे। गुरुवार को उन्होंने कहा कि वे दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानि DMRC से इस्तीफा देने के बाद ही चुनाव नामांकन दाखिल करेंगे। पार्टी में उनके शामिल होने के साथ ही सीएम पद के कयास लगाए जाने लगे थे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने इसकी घोषणा की है। वे फिलहाल पूरे राज्य में राजनीतिक दौर पर हैं। उन्होंने कहा 'पार्टी जल्द ही दूसरे उम्मीदवारों की सूची भी जारी करेगी।'
श्रीधरन बुधवार को पलारीवट्‌टम में बन रहे फ्लाईओवर का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, 'केरल की जनता इस बार भाजपा की सरकार बनाएगी। भाजपा की बड़ी जीत की उम्मीद है, क्योंकि लोग अच्छी तरह जानते हैं कि उनके और प्रदेश के लिए कौन अच्छा है। मैंने भाजपा से केवल एक ही मांग की है कि मैं पोन्नानी से उसी इलाके में चुनाव लड़ना चाहता हूं, जहां मैं अभी रह रहा हूं।'

उम्र को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा, 'शारीरिक उम्र के बजाय मानसिक उम्र यह तय करती है कि किसी को क्या जिम्मेदारियां उठानी चाहिए। मन की उम्र ही मायने रखती है, न कि शरीर की उम्र। मानसिक रूप से मैं बहुत अलर्ट और यंग हूं। अब तक मेरे साथ सेहत से जुड़ी कोई समस्या नहीं है। मुझे नहीं लगता कि स्वास्थ्य कोई बड़ा मुद्दा होगा। मैं किसी सामान्य नेता की तरह काम नहीं करूंगा। मैं एक टेक्नोक्रेट की तरह काम करना जारी रखूंगा।' 7 साल दिल्ली मेट्रो के निदेशक रहे थे श्रीधरन

श्रीधरन 1995 से 2012 तक दिल्ली मेट्रो के निदेशक रहे। भारत सरकार ने उन्हें 2001 में पद्मश्री और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। उन्हें देश में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सूरत बदलने के लिए जाना जाता है। ईमानदार छवि की वजह से वह काफी लोकप्रिय हैं।

श्रीधरन प्रधानमंत्री मोदी के समर्थक माने जाते हैं। 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले 2 बार उन्होंने नरेंद्र मोदी को अच्छा नेता बताया था। मोदी की प्रधानमंत्री पद की दावेदारी का समर्थन करने वालों में भी उनका नाम शामिल था।

बता दे, 140 सदस्यों वाली केरल विधानसभा के लिए 6 अप्रैल को वोटिंग होनी है। चुनाव के नतीजे 2 मई को आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका