न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo कैंपेन के तहत आरोपों से घिरे एमजे अकबर भारत लौटे , पत्रकारों के सवाल पर कन्नी काटी

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर के खिलाफ लगभग 10 पत्रकारों ने #MeTooकैंपेन के तहत यौन शोषण का आरोप लगाया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Oct 2018 09:23:43

#MeToo कैंपेन के तहत आरोपों से घिरे एमजे अकबर भारत लौटे , पत्रकारों के सवाल पर कन्नी काटी

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर के खिलाफ लगभग 10 पत्रकारों ने #MeToo कैंपेन के तहत यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसके बाद उनपर इस्तीफे का दबाव बढ़ गया है जिसके बाद केंद्र सरकार और भाजपा जल्द ही कोई फैसला ले सकती है। सूत्रों के अनुसार इस पूरे मामले में भाजपा पहले केंद्रीय मंत्री से उनका पक्ष सुनना चाहती है।

भारत लौटने के बाद अकबर खुद पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर बोलने से बचते नजर आए। हालांकि उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर वह बाद में बयान जारी करेंगे।

एक तरफ भारतीय जनता पार्टी ने मामले में अब तक खामोशी अख्तियार कर रखी है वहीं पार्टी सूत्रों का कहना है कि उनके खिलाफ गंभीर आरोप हैं और लगता नहीं कि मंत्री के तौर पर वह लंबे समय तक पद पर रह पाएंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले पर अंतिम फैसला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लेंगे। पार्टी के भीतर ऐसी बातें भी चल रही हैं कि उनके खिलाफ कोई कानूनी मामला दर्ज नहीं है और यह मामला उनके मंत्री बनने से पहले की घटना पर आधारित है। महिलाओं पर यौन शोषण के खिलाफ शुरू हुए #MeToo कैंपेन के तहत सामने आ रहे मामलों की जन सुनवाई के लिए बहुत जल्‍द कमिटी गठित की जाएगी। इसके चलते एमजे अकबर के खिलाफ कथित रूप से लगभग 10 पत्रकारों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। जहां बीजेपी ने इस मामले पर चुप्पी साधी है वहीं कुछ महिला मंत्रियों अकबर के खिलाफ लगे आरोपों पर #MeToo आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि मामले पर पहले अकबर खुद पर लगे आरोपों का जवाब देंगे। वही भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने कई महिला पत्रकारों द्वारा यौन शोषण के आरोप लगाने के बाद केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर को पद से हटाने की मांग की थी। शिवसेना ने अकबर पर लगे आरोपों की गहराई से जांच की मांग भी की। शिवसेना की प्रवक्ता मनीषा कयांदे ने कहा कि जहां तक मुझे पता है, पांच से छह महिला पेशेवरों ने एम जे अकबर के हाथों यौन उत्पीड़न का शिकार होने की खुलकर बात की है। घटनाओं के ब्यौरे चिंताजनक और गंभीर हैं। इसलिए मैं उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग करती हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार बार ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ की बातें करते हैं। इसलिए अपनी छवि बनाए रखने के लिए मोदी को अकबर को उनके पद से हटा देना चाहिए। शिवसेना की विधान पार्षद ने कहा कि उनके खिलाफ लगे आरोपों की उचित जांच की जाए। अगर वह पाक-साफ साबित होते हैं तो उन्हें दोबारा कैबिनेट में जगह दी जा सकती है।

बता दें कि महिलाओं पर यौन शोषण के खिलाफ शुरू हुए #MeToo कैंपेन के तहत सामने आ रहे मामलों की जन सुनवाई के लिए बहुत जल्‍द कमिटी गठित की जाएगी। महिला व बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रिटायर्ड जजों की चार सदस्‍यीय कमिटी इन सभी मामलों की सुनवाई करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंहतोड़ जवाब देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों का ईरान पर कोई असर नहीं
'मुंहतोड़ जवाब देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों का ईरान पर कोई असर नहीं
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
रॉकेट जैसी स्पीड से चार्ज होंगे Android फोन, जल्द आ रहा है यह धमाकेदार फीचर
रॉकेट जैसी स्पीड से चार्ज होंगे Android फोन, जल्द आ रहा है यह धमाकेदार फीचर
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
टिम डेविड ने एक ओवर में जड़ दिए 30 रन, ऐसा छक्का मारा कि स्टेडियम में सब रह गए दंग;  VIDEO
टिम डेविड ने एक ओवर में जड़ दिए 30 रन, ऐसा छक्का मारा कि स्टेडियम में सब रह गए दंग; VIDEO