न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo: ज्वाला गुट्टा का चौकाने वाला खुलासा, एक अधिकारी ने बर्बाद किया करियर!

ज्वाला गुट्टा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर खुद इसका खुलासा किया। हालांकि ज्वाला गुट्टा का कहना है कि ये उत्पीड़न शारीरिक ना होकर मानसिक था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Oct 2018 6:56:03

#MeToo: ज्वाला गुट्टा का चौकाने वाला खुलासा, एक अधिकारी ने बर्बाद किया करियर!

बी-टाउन में पिछले कुछ दिनों से भूचाल आया हुआ है। #MeToo कैम्पेन में एक के बाद एक कई मशहूर हस्तियों के नाम सामने आने के बाद से ही सेलेब्स इस मामले में अब कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं। हालत यह हैं कि पिछले कुछ दिनों से एक के बाद एक नए नाम सामने आ रहे हैं और साथ ही तुरंत आरोपी की ओर से सफाई भी आ जा रही है। अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के एक्टर नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने के बाद कई दूसरी महिलाएं भी अपने साथ हुई ऐसी घटनाओं का खुलासा कर रही हैं। इसी फेहरिस्त में अब बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा का नाम भी जुड़ गया है। ज्वाला गुट्टा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर खुद इसका खुलासा किया। हालांकि ज्वाला गुट्टा का कहना है कि ये उत्पीड़न शारीरिक ना होकर मानसिक था।

ज्वाला गुट्टा ने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे लगता है मुझे भी खुद के साथ हुए मानसिक उत्पीड़न को सामने लाना चाहिए।' गुट्टा ने लिखा है, 'साल 2006 में जब से ये शख्स चीफ बना है। उसने मुझे नेशनल चैंपियन होने के बावजूद टीम से बाहर कर दिया। जब मैं रियो से वापस लौटी तो मुझे नेशनल टीम से बाहर कर दिया गया। जब वो शख्स कामयाब ना हो सका तो उसने मेरे साथियों को धमकियां दी और उन्हें परेशान किया। उसने मुझे हर तरह से अलग-थलग करने की कोसिश की। रियो ओलंपिक के बाद जिस खिलाड़ी के साथ मुझे मिक्स्ड डबल्स खेलना था उसे भी धमकी दी गई। मुझे टीम से बाहर निकाल दिया गया। ये एक वजह है कि मैंने खेलना छोड़ दिया।'

metoo,jwala gutta,badminton,tanushree dutta,nana patekar,mental harassment

अभिनेत्री फ्लोरा सैनी ने लगाया प्रोड्यूसर गौरांग पर हिंसा का आरोप, कहा - 'उसने मेरा जबड़ा तोड़ दिया था'

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'स्त्री' में भूत के किरदार में नजर आने वाली अभिनेत्री फ्लोरा सैनी भी अब #MeToo कैम्पेन से जुड़ गई हैं। फ्लोरा सैनी ने अपनी पुरानी तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड प्रोड्यूसर गौरांग दोषी ने उनके साथ न केवल हिंसा की बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। गौरांग दोषी मल्टीस्टारर 'दीवार', 'आंखे' और 'सैंडस्टॉर्म' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं। फ्लोरा सैनी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह जख्मी नजर आ रही हैं। तस्वीर को शेयर करने के साथ ही अभिनेत्री ने लिखा- 'ये मैं हूं... 2007 में वेलेंटाइन डे के दिन मुझे इस नामी प्रोड्यूसर गौरांग दोषी ने बुरी तरह से मारा था, जिसे तब मैं प्यार करती थी और डेट कर रही थी।

metoo,jwala gutta,badminton,tanushree dutta,nana patekar,mental harassment

यह एक साल का दुर्व्यवहार था जो मुझे सहना पड़ा... एक फ्रैक्चर किए गए जबड़े के साथ मैं जीवन भर के लिए डर लेकर बाहर निकल आई। तब भी मैं ये कहना चाहती थी, लेकिन ऐसी लड़की पर कोई क्यों भरोसा करेगा जो फिल्म जगत में नई है, जबकि वह एक पावरफुल आदमी के खिलाफ आरोप लगा रही है। यह मेरे खिलाफ उसके शब्द थे और निश्चित रूप से इन शब्दों के मायने थे। उसने मुझे धमकी दी कि वह यह सुनिश्चित करेगा कि मैं कभी भी फिल्म उद्योग में फिर से काम नहीं कर सकूं। उसने मुझे यह विश्वास दिलवाने में पूरी कोशिश भी की और मुझे फिल्मों में रिप्लेस कर दिया गया। लोग चुप थे और मुझसे मिलने या मेरा आॅडिशन लेने से भी कतरा रहे थे।' फ्लोरा सैनी यहीं नहीं रुकी बल्कि उन्होंने आगे लिखा- 'मुझे लगा कि मैंने गलती की है... मैं चिल्लाई और चुप रह गई। मैं भागना चाहती थी, छिप जाना चाहती थी ताकि लोगों की नज़रें मुझे जज न करें और मुझे सिर्फ काम दें। आपको यकीन नहीं होगा कि मेरे बाद भी कई ऐसी लड़कियां थीं जो उसी शख्स के हाथों शोषित हुईं। उन्होंने मदद के लिए मुझे फोन किया, लेकिन वे इतनी बहादुर नहीं थीं कि सामने आकर बोल पातीं।' मेरा यह नोट उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने साथ हुए शोषण और अत्याचार के खिलाफ आवाज़ बुलंद की कोई फर्क नहीं पड़ता कि कितना शक्तिशाली या प्रसिद्ध शख्स सामने खड़ा है।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
कौन हैं राम मंदिर के पहले CEO जीतेंद्र मिश्रा? वायुसेना से ऑपरेशन सिंदूर तक जानिए पूरा सफर
कौन हैं राम मंदिर के पहले CEO जीतेंद्र मिश्रा? वायुसेना से ऑपरेशन सिंदूर तक जानिए पूरा सफर
यूपी में AIMIM को बड़ा झटका, सीनियर नेता आसिम वकार ने थामा कांग्रेस का हाथ
यूपी में AIMIM को बड़ा झटका, सीनियर नेता आसिम वकार ने थामा कांग्रेस का हाथ
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
जन्माष्टमी व्रत में बनाएं कुरकुरे साबूदाना वड़े, इस आसान रेसिपी से मिनटों में करें तैयार
जन्माष्टमी व्रत में बनाएं कुरकुरे साबूदाना वड़े, इस आसान रेसिपी से मिनटों में करें तैयार
बुजुर्ग महिला का हाथ थामकर साथ चले CM विजय, अपना महंगा चश्मा पहनाया तो खिल उठा चेहरा; Video
बुजुर्ग महिला का हाथ थामकर साथ चले CM विजय, अपना महंगा चश्मा पहनाया तो खिल उठा चेहरा; Video
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
लंदन में राहुल गांधी के बयान पर सावरकर के परपोते का ऐतराज, कोर्ट में बोले- मेरे परदादा को बदनाम किया
लंदन में राहुल गांधी के बयान पर सावरकर के परपोते का ऐतराज, कोर्ट में बोले- मेरे परदादा को बदनाम किया
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
रिलीज से पहले ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल, एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
रिलीज से पहले ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल, एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
अभिजीत दीपके ने स्वीकारा AAP से जुड़ाव, बोले- पार्टी के साथ काम करने पर मुझे गर्व है
अभिजीत दीपके ने स्वीकारा AAP से जुड़ाव, बोले- पार्टी के साथ काम करने पर मुझे गर्व है
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन