मौसम विभाग ने राजस्थान के लिए शीतलहर को लेकर ऑरेन्ज व यलो अलर्ट जारी किया है,इसे देखते हुए सभी से अधिकाधिक सावधानी बरतने का आग्रह है। कोरोना महामारी के इस समय में बच्चों à
मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी हवाओं का दौर शुरू हो गया हैं। इसके कारण शेखावाटी अंचल और बीकानेर संभाग के कई इलाकों में अति शीत लहर चलने और गलन भरे दिन रहने की आशंका जताई हैं। वहीं शेखावाटी अंचल में तो पाला पड़ने की चेतावनी जारी की हैं। इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, भरतपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, टोंक, कोटा, बूंदी, राजसमंद, झालावाड़, अजमेर, जयपुर सहित अन्य जिलों के लिए 30 दिसंबर तक ओरेंज और 31 दिसंबर के लिए येल्लो अलर्ट जारी किया हैं।
















