न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शख्स की प्रेमिका से बढ़ती नजदीकियां प्रेमी को नागवार, डंडे से सिर पर प्रहार कर की हत्या

बालमपुर गांव निवासी राजकुमार के साथ जिसकी लाश 30 अगस्त को डेबरी गांव के सीवान से मिली थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Sep 2020 11:08:25

शख्स की प्रेमिका से बढ़ती नजदीकियां प्रेमी को नागवार, डंडे से सिर पर प्रहार कर की हत्या

आपने यह तो सुना ही होगा कि प्यार में इंसान कुछ भी कर गुजरता हैं। कई सनकी प्रेमी ऐसे होते हैं जो इसके लिए जान दे भी सकते हैं और जान ले भी सकते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र के बालमपुर गांव निवासी राजकुमार के साथ जिसकी लाश 30 अगस्त को डेबरी गांव के सीवान से मिली थी। अब पुलिस ने इस हत्या का खुलासा कर दिया हैं कि यह हत्या प्रेम प्रसंग में हुई थी। इस जुर्म के आरोप में पुलिस ने डेबरी गांव के अंगद को गिरफ्तार किया हैं और उससे पास से घटना में प्रयुक्त डंडा, राजकुमार का मोबाइल फोन और तमंचा-कारतूस बरामद किया।

एसपी ब्रजेश सिंह ने बताया कि धनघटा क्षेत्र के बालमपुर गांव निवासी 22 वर्षीय राजकुमार पुत्र रामानंद की लाश डेबरी गांव के सीवान में 30 अगस्त को मिली थी। पिता रामानंद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट से मौत की बात सामने आई।

news,latest news,crime news,love triangle murder,murder news,sant kabir nagar,up crime

पुलिस की विवेचना में डेबरी गांव के अंगद पुत्र छोटेलाल का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने बुधवार को नेतवापुर गांव के पास से आरोपी अंगद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 303 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किया। पूछताछ में अंगद ने बताया कि उसका गांव की ही युवती से दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था। वह उससे शादी करना चाहता था। आरोपी राजगीर है। उसने महंगा मोबाइल फोन खरीद कर युवती को दिया था।

तीन-चार महीने से राजकुमार की मोबाइल फोन पर लंबी बातचीत होने लगी थी। प्रेमिका का मोबाइल फोन लगातार व्यस्त होने से अंगद को शक हुआ। जांच-पड़ताल में उसका शक पुख्ता हो गया कि राजकुमार ही युवती से काफी देर तक बात किया करता है।

इसके बाद अंगद ने राजकुमार को रास्ते से हटाने की ठान ली। 29 अगस्त की रात युवती से मिलकर राजकुमार अपने गांव बालमपुर जा रहा था। डेबरी गांव के पास पहले से घात लगाए अंगद ने डंडे से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। राजकुमार की मौत के बाद शव को घसीट कर पानी भरे गड्ढे में धकेल दिया।

आरोपी अंगद की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा और मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया। पुलिस ने अंगद को जेल भेज दिया। एसपी ने हत्या का पर्दाफाश करने वाली टीम में एसओ धनघटा सुरेंद्र शर्मा, एसआई रमेश कुुमार यादव, कांस्टेबल आनंद कुमार, लवकेश यादव और सर्विलांस टीम के कांस्टेबल प्रदीप कुशवाहा और अभय उपाध्याय को शाबाशी दी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप