न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कश्मीर: जांच करने पहुंची मेडिकल टीम को बनाया बंधक, छुड़ाने गई पुलिस टीम पर पत्थरों से किया हमला

देशभर में जहां एक तरफ कोरोना के मामले बढ़ रहे है वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्यकर्मियों की चुनौतियां भी दोगुनी हो गई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 12 Apr 2020 10:39:24

कश्मीर: जांच करने पहुंची मेडिकल टीम को बनाया बंधक, छुड़ाने गई पुलिस टीम पर पत्थरों से किया हमला

देशभर में जहां एक तरफ कोरोना के मामले बढ़ रहे है वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्यकर्मियों की चुनौतियां भी दोगुनी हो गई हैं। जब पूरा देश इन स्वास्थ्यकर्मियों को सलाम कर रहा है वहीं कुछ ऐसे लोग भी है इन्हीं स्वास्थ्यकर्मियों के साथ अभद्रता का व्यव्हार कर रहे है। इतना ही नहीं उन पर हमला भी कर रहे है। स्वास्थ्यकर्मियों के साथ अभद्रता के मामले पूरे देश में अलग-अलग राज्यों से सामने आ रहे है। हाल ही में एक ताजा मामला जम्मू कश्मीर के बडगाम से सामने आया है। जहां कोविड 19 की जांच के लिए गई एक मेडिकल टीम को परिवार ने बंधक बना लिया और छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया। यहां शेखपूरा के वाथूर गांव में एक मेडिकल टीम एक शख्स की जांच के लिए पहुंची थी लेकिन परिवार ने जांच करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं परिवार मेडिकल टीम को अपने घर के अंदर बंधक बना लिया। इसके बाद जैसे पुलिस को इसकी खबर मिली तो वह टीम को छुड़ाने वहां पहुंची लेकिन पुलिस टीम पर भी पत्थरों से हमला कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में मेडिकल टीम को सुरक्षित रिहा करवा लिया गया है और आईपीसी की कई धाराओं के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। मेडिकल टीम को रेस्क्यू करने के दौरान हुए पथराव में तीन पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में ले जाया गया है। इससे पहले इसी तरह की घटनाएं देश के कई हिस्सों से भी आ चुकी है।

बता दे, कुछ दिन पहले मध्यप्रदेश के इंदौर में स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला किया गया था। इंदौर स्थित टाटपट्टी बाखल इलाके में कोरोना संदिग्ध की स्क्रीनिंग करने गई डॉक्टरों की टीम पर स्थानीय लोगों ने पत्थर और डंडो से हमला कर दिया था। इस हमले में डॉक्टरों की टीम ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई थी।

इसके अलाव यूपी के अलीगढ़, सहारनुपर, मुजफ्फरनगर औऱ कन्नौज सहित कई इलाकों में पुलिस टीम पर तब हमला किया गया जब वह लॉकडाउन के नियमों का पालन करवा रही थी। वहीं राजस्थान और बिहार में भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर