Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मथुरा / सोमवार से फिर बंद होगा बांके बिहारी मंदिर, इस कारण लिया फैसला

6 माह 25 दिन के बाद खुले वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) के कपाट दो दिन के दर्शनों के बाद फिर से बंद हो रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 18 Oct 2020 6:32:35

मथुरा / सोमवार से फिर बंद होगा बांके बिहारी मंदिर, इस कारण लिया फैसला

6 माह 25 दिन के बाद खुले वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) के कपाट दो दिन के दर्शनों के बाद फिर से बंद हो रहे हैं। सात माह के लॉकडाउन के बाद मंदिर के पट होने का कारण अब ऑनलाइन पंजीकरण की बिगड़ी व्यवस्था बनी है। दरअसल, श्रद्धालुओं के लिए शनिवार को मंदिर के कपट खुले थे लकिन इस दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई गई।

पुलिस उपाधीक्षक रमेश चंद तिवारी ने कहा, ‘महामारी के बीच मंदिर के बाहर भीड़ के लिए सही निर्णय नहीं लेने वाले मंदिर के अधिकारी जिम्मेदार हैं।'
उधर, मंदिर प्रबंधक मनीष शर्मा ने कहा कि मंदिर परिसर में ऑनलाइन पंजीकरण के बाद सीमित लोगों के प्रवेश को अनुमति देने का फैसला किया गया था, लेकिन ऑनलाइन प्रणाली में कुछ दिक्कत आ गई, जिसे ठीक किया जा रहा है।

दरअसल शनिवार को नवरात्र के पहले दिन मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था। लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे व्यवस्था चौपट हो गई थी। पहले इतनी ही करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने बांके बिहारी के दर्शन किए। ऐसे में शारीरिक दूरी की व्यवस्था तार-तार हो गई। मंदिर प्रबंधन ने शनिवार शाम से मंदिर की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराने की व्यवस्था की थी। रविवार सुबह से पंजीकरण कराने वाले श्रद्धालुओं को ही दर्शन करने की अनुमति देने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन वेबसाइट काम न करने से ऑनलाइन पंजीकरण नहीं हो सके। रविवार को श्रद्धालुओं को लाइन लगाकर बिना पंजीकरण के ही दर्शन कराए गए। दोपहर में प्रबंधन ने फैसला लिया 19 तारीख से अगले आदेश तक मंदिर के पट फिर बंद किए जा रहे हैं। ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था शुरू होने के बाद ही मंदिर के पट खोले जाएंगे। मनीष शर्मा ने बताया कि बांके बिहारी मंदिर को सोमवार से एक बार फिर बन्द किया जा रहा है। मंदिर प्रबंधक ने बताया, 'प्रशासन और पुलिस की तरफ से सुझाव मिले हैं कि मंदिर में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था शुरू की जाए। जैसे ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था शुरू हो जाएगी, मंदिर फिर से खोला जाएगा।'

बता दें कि कोरोना काल में 22 मार्च से वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका