न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : बाइक पर सवार होलकर आए नकाबपोश बदमाश, बंदूक दिखाकर ज्वैलर्स से लूट लिया आभूषणों का बैग

बाड़मेर के बालोतरा के समीपवर्ती सिलोर गांव की सरहद में गुरुवार शाम को नकाबपोश बाइक सवार लूटेरों ने बंदूक की नोंक पर ज्वैलर्स के साथ लूट की वारदात को अंजाम देकर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Oct 2020 1:16:46

राजस्थान : बाइक पर सवार होलकर आए नकाबपोश बदमाश, बंदूक दिखाकर ज्वैलर्स से लूट लिया आभूषणों का बैग

प्रदेश में आए दिन लूट की वारदात बढ़ती जा रही हैं जो आमजन में खौफ पैदा करने वाली बात हैं। बीते दिन बाड़मेर के बालोतरा के समीपवर्ती सिलोर गांव की सरहद में गुरुवार शाम को नकाबपोश बाइक सवार लूटेरों ने बंदूक की नोंक पर ज्वैलर्स के साथ लूट की वारदात को अंजाम देकर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर समदड़ी थानाधिकारी मीठालाल मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। वहीं आस-पास के क्षेत्र में नाकाबंदी कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। देर शाम तक आरोपियों के बारे में पता नहीं चल पाया।

समदड़ी निवासी पुरुषोत्तम सोनी ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि हर रोज की तरह उसका भतीज अरविंद कुमार पुत्र राणमल सोनी निवासी समदड़ी गुरुवार शाम करीब 5 बजे अपनी जेठन्तरी गांव स्थितअपनी दुकान बंद कर घर की और लौट रहा था। इस दौरान सिलोर गांव की सरहद में पीछे की तरफ से आ रहे दो नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने उसके भतीज की बाइक को लात मारकर नीचे गिरा दिया।

इसके बाद पिस्तौल की नोंक पर हवाई फायर कर 30 किलो चांदी के आभूषण, 200 ग्राम सोने के जेवरात सहित 60 हजार रुपए नकद लूटकर फरार हो गए। इसके बाद लुटेरे हवाई फायर कर भाग छुटे। सूचना पर समदड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेकर नाकाबंदी करवाई, लेकिन देर रात तक आरोपियों के बारे में सुराग नहीं लग पाया। सिलोर में मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की तस्वीर कैद हुई है। जिसमें आरोपी वारदात के बाद बालोतरा की तरफ भागते नजर आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत