न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : विवाहिता ने प्रेमी को बता रखा था उसका धर्म भाई, दोनों ने स्कूल के टांके में कूदकर दे दी जान

एक मामला सामने आया बाड़मेर के बालोतरा से जहां विवाहिता ने प्रेमी को बता रखा था उसका धर्म भाई और दोनों ने स्कूल के टांके में कूदकर अपनी जान दे दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Oct 2020 12:53:58

राजस्थान : विवाहिता ने प्रेमी को बता रखा था उसका धर्म भाई, दोनों ने स्कूल के टांके में कूदकर दे दी जान

कई बार प्रेमी जोड़ों का मिलन नहीं हो पाटा हैं जिसमे चलते वे कई बार आत्महत्या की ओर भी रूख कर लेते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया बाड़मेर के बालोतरा से जहां विवाहिता ने प्रेमी को बता रखा था उसका धर्म भाई और दोनों ने स्कूल के टांके में कूदकर अपनी जान दे दी। धर्म भाई के साथ पार्टी में शरीक होने का कहकर जोधपुर से निकले प्रेमी-प्रेमिका का शव गुरुवार सुबह राउमावि बागावास के टांके में मिला। सुबह 10।30 बजे टांके में शव तैरते देख पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकलवाया। कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया गया। वहीं मामले में आगे की जांच एसडीएम रोहित कुमार करेंगे।

पुलिस काे मंडली थानातंर्गत बागावास गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बने टांके में गुरुवार सुबह युवक-युवती के शव मिलने की सूचना मिली। इस पर थानाधिकारी दाऊद खां मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकाला तो उनकी शिनाख्त महेंद्रसिंह (24) पुत्र सवाईसिंह निवासी बागावास व पूजादेवी (21) पत्नी श्यामपुरी निवासी सांई शेरगढ़ के रुप में हुई। इस पर पुलिस ने सूचना देकर परिजनों को मौके पर बुलाया। वहीं कल्याणपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया।

पूजादेवी मूलत: कौशलू गांव की निवासी है, उसका ननिहाल बागावास गांव में है। वहीं युवक बागावास का ही निवासी है, जो वर्तमान में जोधपुर में कामकाज करता है। वहीं शादी के बाद युवती अपने पति के साथ ही जोधपुर में रहती है। युवती का ननिहाल व युवक का गांव एक ही होने से इनका पहले से ही जान-पहचान थी।

वहीं घर में आना-जाना होने से इनका संपर्क लगातार बढ़ता गया। इस दरम्यान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। वहीं परिवार में युवती अपने प्रेमी को धर्म भाई के रुप में बुलाती थी। बुधवार शाम को विवाहिता ने अपने पति को धर्म भाई महेंद्रसिंह के साथ पार्टी (खाने) में जाने का कहकर घर से निकली थी। इसके बाद दोनों ने बागावास गांव पहुंचकर सरकारी स्कूल में टांके में इहलीला समाप्त कर दी।

मृतका पूजादेवी की तीन साल पहले सांई शेरगढ़ निवासी श्यामपुरी के साथ शादी हुई थी। इसके बाद अपने पति का कामकाज जोधपुर में होने से वह उसके साथ ही रहने लग गई। प्रेमी-प्रेमिका ने यहां पहुंचने पर टांके पर कुछ देर बैठकर बातचीत की।

इसके बाद दोनों ने अपने मोबाइल टांके के पास ही रख दिए और दुपट्टा में एक साथ बंधकर पानी में कूद गए। युवक का मोबाइल सुबह 5।30 बजे तक ऑन था, ऐसे में 6 बजे के करीब आत्महत्या करने का बताया जा रहा है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से मर्ग में रिपोर्ट पेश की गई है।

बागावास के सरकारी स्कूल में युवक-युवती का शव मिलने की जानकारी पर मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किए गए। प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला है। परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग में मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच एसडीएम बालोतरा करेंगे। - दाऊद खां, थानाधिकारी मंडली

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत