न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : ससुराल वालों को अचेत कर नकदी-जेवर ले भागी लुटेरी दुल्हन, 5 दिन पहले ही हुई थी शादी

पांच दिन पहले जिस लड़की को ब्याह कर लाए थे वह लुटेरी दुल्हन निकली और ससुराल वालों को अचेत कर नकदी-जेवर लेकर भाग गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 25 Feb 2021 1:33:35

जोधपुर : ससुराल वालों को अचेत कर नकदी-जेवर ले भागी लुटेरी दुल्हन, 5 दिन पहले ही हुई थी शादी

जोधपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसमें पांच दिन पहले जिस लड़की को ब्याह कर लाए थे वह लुटेरी दुल्हन निकली और ससुराल वालों को अचेत कर नकदी-जेवर लेकर भाग गई। लुटेरी दुल्हन यूपी भागने की फिराक में थीं, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर बुधवार को उसे भरतपुर में ही गिरफ्तार कर लिया। लुटेरी दुल्हन के साथ उसकी मां व बहन को भी गिरफ्तार किया है। दुल्हन ने ससुराल वालों को पहले नशीला पदार्थ मिला खाना खिलाया जिससे सब अचेत हो गए। बाद में वह घर से 20 तोले सोने के जेवर और 50 हजार नकद लेकर मां और बहन के साथ उत्तरप्रदेश जा रही थी कि भरतपुर के पास पुलिस ने पकड़ा लिया।

अब पुलिस तीनों से पूछताछ कर इनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगालने में जुटी है। मंडोर थानाधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि रामसागर निवासी संपतराज पुत्र मदनलाल माली 18 फरवरी को ही बेटे की शादी कर पुत्रवधू वंदना को घर लाए थे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल था। वंदना ने दो दिन पहले उत्साह से खाना बनाया जिसे संपतराज की पत्नी, बेटे, पुत्री व दामाद एवं दोहिते ने खाया। वंदना ने इस खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया था जिससे वे सभी अचेत हो गए। सभी को अचेत करने के बाद वंदना घर में रखे तीन नेकलेस, अंगूठियां, बाजुबंध, कंगन सहित 20 तोला सोने के जेवरात और 50 हजार रुपए नकद लेकर भाग निकली।

उधर, घर आए परिचितों ने परिवार वालों को अचेत देखा तो गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। यहां सभी की हालत में सुधार है। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। थानाधिकारी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टीमों का गठन किया। जिसमें डीएसटी टीम के दिनेश डांगी, कांस्टेबल जयराम व मंडोर थाने के हैड कांस्टेबल श्रवणकुमार व कांस्टेबल लक्ष्मणसिंह को आरोपियों की तलाश के लिए रवाना किया गया। टीम उनके पीछे लग गई और मोबाइल नंबर ट्रेस किए गए।

लुटेरी दुल्हन मूलत: उत्तरप्रदेश के राबर्टगंज हाल बनारस स्थित मुरारी चौक में चौखा घाट की वंदना उर्फ मैना उर्फ बुलबुल पुत्री सूर्यप्रकाश पटेल, बेजंती देवी पत्नी सूर्यप्रकाश पटेल व पूजा पत्नी संजय पटेल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब इन तीनों के अलावा गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी
आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी
'हर हाल में समझौता चाहिए', आखिर ईरान से डील करने के लिए क्यों उतावले दिख रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?
'हर हाल में समझौता चाहिए', आखिर ईरान से डील करने के लिए क्यों उतावले दिख रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में रचा इतिहास, महज 6 दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में रचा इतिहास, महज 6 दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
यूसुफ पठान समेत तीन मुस्लिम सांसदों ने बनाई NDA से दूरी, भाजपा में शामिल होने की अटकलों को भी किया खारिज
यूसुफ पठान समेत तीन मुस्लिम सांसदों ने बनाई NDA से दूरी, भाजपा में शामिल होने की अटकलों को भी किया खारिज
मलाइका अरोड़ा ने खरीदी नई थार रॉक्स, तिलक लगाकर किया स्वागत, वीडियो वायरल
मलाइका अरोड़ा ने खरीदी नई थार रॉक्स, तिलक लगाकर किया स्वागत, वीडियो वायरल
हमारे हाथ में कोई गोला-बारूद नहीं; E20 पर नीट से भी बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा: केजरीवाल
हमारे हाथ में कोई गोला-बारूद नहीं; E20 पर नीट से भी बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा: केजरीवाल
क्या नारियल और एवोकाडो ऑयल सच में सामान्य कुकिंग ऑयल से बेहतर हैं? जानिए सेहत के लिए कौन-सा तेल है सही विकल्प
क्या नारियल और एवोकाडो ऑयल सच में सामान्य कुकिंग ऑयल से बेहतर हैं? जानिए सेहत के लिए कौन-सा तेल है सही विकल्प
पहली मोहब्बत को लोग उम्रभर क्यों नहीं भूल पाते? जानिए इसके पीछे छिपा विज्ञान और दिमाग का दिलचस्प खेल
पहली मोहब्बत को लोग उम्रभर क्यों नहीं भूल पाते? जानिए इसके पीछे छिपा विज्ञान और दिमाग का दिलचस्प खेल
'बंगाल को बना दिया गया है जेल', TMC नेताओं को धमकाए जाने का आरोप; ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना
'बंगाल को बना दिया गया है जेल', TMC नेताओं को धमकाए जाने का आरोप; ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना
LG ने भारत में पेश की AI Smart TV की नई रेंज, कीमत ₹19,990 से शुरू; 115 इंच तक मिलेगा विशाल डिस्प्ले
LG ने भारत में पेश की AI Smart TV की नई रेंज, कीमत ₹19,990 से शुरू; 115 इंच तक मिलेगा विशाल डिस्प्ले
POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस
POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप
रोज-रोज होता है सिरदर्द? आपकी ये रोजमर्रा की आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार, जानिए बचाव के आसान तरीके
रोज-रोज होता है सिरदर्द? आपकी ये रोजमर्रा की आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार, जानिए बचाव के आसान तरीके