न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुराने कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है इस साल दिल्ली की सर्दी, ये है वजह

दिल्ली में इस साल नवंबर की ठंड पुराने कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। महीने के औसत न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Nov 2020 9:45:52

पुराने कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है इस साल दिल्ली की सर्दी, ये है वजह

दिल्ली में इस साल नवंबर की ठंड पुराने कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। महीने के औसत न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी अभी और गिरावट आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में सर्दी तीन माह दिसंबर, जनवरी और फरवरी में ही पड़ती है। नवंबर में हल्की ठंड होती है। इस माह का औसत अधिकतम तापमान भी जहां 28.2 डिग्री सेल्सियस है, वहीं औसत न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस है, लेकिन 18 दिनों के दौरान ही यह डेढ़ डिग्री नीचे 11.4 पर आ चुका है। नवंबर में न्यूनतम तापमान भी एक अंक में आमतौर पर नहीं जाता है, लेकिन इस बार ऐसा सब कुछ हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएंगीं।

स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी के महेश पलावत का कहना है कि इस साल कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। नवंबर की शुरुआत से ही ऐसा देखा भी जा रहा है। इतना कम तापमान नवंबर की शुरुआत में कभी नहीं जाता। माह के अंत तक शीत लहर चलने के भी आसार हैं। संभावना यही लग रही है कि यह माह कई रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

ऐसा 67 सालों में पहली बार हुआ है जब नवंबर की शुरुआत में ही दिसंबर जैसी ठंड महसूस हो रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस महीने के पहले पखवाड़े में न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है, लेकिन इस बार यह 10 डिग्री तक जा चुका है। इसी सप्ताहांत में 9 डिग्री चले जाने की संभावना है।

इस वजह से बढ़ी ठंड

मौसम विज्ञानी बताते हैं कि इस बार समय से पहले और अधिक ठंड पड़ने के पीछे प्रमुख वजह बादलों का नहीं होना है। बादल होते हैं तो धरती और सूर्य से निकलने वाला विकिरण वातावरण में फैल नहीं पाता। ऐसे में तापमान बढ़ता है, जबकि बादल नहीं होने पर यह विकिरण फैल जाता है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ का अभाव भी ठंड को बढ़ावा दे रहा है। ठंड बढ़ने का एक अन्य कारण ला लीना का प्रभाव है। पिछले साल के मुकाबले इस साल ला लीना अपेक्षाकृत कमजोर स्थिति में है। इस स्थिति में भी कड़ाके की ठंड पड़ती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका