न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : दिखी पुलिस की मुस्तैदी, 30 घंटे में ही पकडे गए मानसरोवर कैश वैन लूट के आरोपी, खंगाले 2000 कैमरे

पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 30 घंटे में ही आरोपियों का पता लगा लिया हैं। पुलिस ने 3 बदमाशों को पकड़ने के साथ ही पूरे 31.50 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 19 Oct 2020 1:24:06

जयपुर : दिखी पुलिस की मुस्तैदी, 30 घंटे में ही पकडे गए मानसरोवर कैश वैन लूट के आरोपी, खंगाले 2000 कैमरे

बीते दिनों जयपुर के मानसरोवर इलाके में आईसीआईसीआई बैंक के बाहर कैश वैन में लूट की वारदात हुई थी जिसमें अपराधी गार्ड को घायल कर पैसे ले गए। इसमें पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 30 घंटे में ही आरोपियों का पता लगा लिया हैं। पुलिस ने 3 बदमाशों को पकड़ने के साथ ही पूरे 31.50 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं। मुख्य आरोपी गौरव सिंह रिटायर्ड इंजीनियर का बेटा है। पुलिस ने रविवार शाम 7 बजे आरोपियों को पकड़ लिया। लेकिन 1 आरोपी भाग निकला। 2 हथियार, 2 कार और लूट की राशि बरामद किए हैं।

मामले में 200 पुलिसकर्मी लगे। 2000 कैमरों का 61000 जीबी डेटा खंगाला गया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी गौरव सिंह दिल्ली में एक रेस्टोरेंट चलाता था। लेकिन कोरोना काल में रेस्टोरेंट बंद हो गया और उस पर लाखों का कर्जा हो गया। कर्जा चुकाने के लिए उसने यह साजिश रची। जांच में सामने आया है कि उसका पुराना कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

इन्हें पकड़ा: मुख्य आरोपी गौरव सिंह (37) प्रजापति विहार का रहने वाला है। वहीं दूसरा आरोपी विपिन कश्यप (25) बदरपुर नई दिल्ली का रहने वाला है। वारदात में शामिल तीसरा आरोपी फरार हो गया। इनकी मदद के लिए दिल्ली से आया सौगंध सिंह (27) भी बदरपुर नई दिल्ली का रहने वाला है। कमिश्नरेट के साउथ जिले के सभी थानों की स्पेशल टीम, सीएसटी बदमाशों को ढूंढ़ने में लगी थी।

कैश वैन के कर्मचारी फागी, रिद्धि-सिद्धि सहित 5 ब्रांच से कैश कलेक्शन करके वहां पहुंचे थे। डीसीपी मनोज कुमार ने बताया कि वैन में करीब 1.32 करोड़ रुपए थे, लेकिन वारदात के समय जब गार्ड ने फायर किया तो बदमाश 2 बॉक्स ही लेकर भाग निकले। एक बॉक्स में करीब 26.5 और एक बॉक्स में 5 लाख कैश था। गौरतलब है कि शनिवार को दिन में 2 बजे 3 बदमाशों में मानसरोवर में कैश वैन पर हमला कर 31.50 लाख लूट लिए थे। फायरिंग में 2 गार्डों को गोली लगी थी।

एडिशनल कमिश्नर अजयपाल लांबा ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए बैंक के बाहर से लेकर दादू दयाल नगर में कार छोड़ने और वहां से पत्रकार कॉलोनी मानसरोवर के करीब 2000 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, जिनका करीब 60 टीबी डाटा का एनालिसिस किया गया।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने के आधार पर पुलिस पत्रकार कॉलोनी में मुख्य आरोपी गौरव सिंह के घर के बाहर पहुंची। पुलिस को पता था कि बदमाशों के पास हथियार है। सीएसटी, थाना व अन्य टुकड़ियां सिविल ड्रेस में छुपे रहे। जैसे ही विपिन कश्यप दिल्ली से सौगंध सिंह को लेकर आया और तीनों आरोपी फरार होने के लिए कार में बैठे। पुलिस टीम ने दबोच लिया।

बाइक से दिल्ली पहुंच गया; एडिशनल डीसीपी अवनीश शर्मा ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी गौरव सिंह अपने घर चला गया। विपिन बाइक लेकर दिल्ली गया। दिल्ली से वह सौगंध सिंह के साथ कार से वापस जयपुर आया और गौरव के घर पहुंचा। तीनों रकम लेकर फरार होने की फिराक में थे कि पुलिस ने दबोच लिया।

7 दिन रैकी की, गाड़ी लाए

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कैश वैन की 7 दिन से रैकी कर रहे थे। बदमाशों ने आईसीआईसीआई बैंक के अलावा अन्य बैंकों की भी रैकी की थी। शनिवार का दिन इसलिए चुना ताकि छुट्टी की वजह से ज्यादा कैश मिल सके। वारदात में काम में ली गई गाड़ी फाइनेंस पर होना सामने आई है। लेकिन यह गाड़ी कौन लाया और किसकी है, इस संबंध में पूछताछ जारी है। हथियार यूपी से खरीदे गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत