न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रेन में सफर के दौरान कोरोना पॉजिटिव आई शख्स की रिपोर्ट, मचा हड़कंप

कोरोना को लेकर लोगों में इस बीमारी को लेकर इस कदर डर समा गया है कि किसी के भी कोरोना संक्रमित होने की खबर मिलने पर लोग उससे दूर भागना शुरू कर देते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 01 Aug 2020 6:02:04

ट्रेन में सफर के दौरान कोरोना पॉजिटिव आई शख्स की रिपोर्ट, मचा हड़कंप

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कहर बरपा रखा है और भारत भी इससे बुरी तरह प्रभावित है। देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा शुक्रवार को 17 लाख के करीब पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 57 हजार 212 नए केस बढ़े। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या 16 लाख 96 हजार 780 पहुंच गई। एक दिन में अब तक का ये सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इसके पहले गुरुवार को सबसे ज्यादा 54 हजार 750 मरीज मिले थे। शुक्रवार को सबसे ज्यादा 10 हजार 376 संक्रमित आंध्र प्रदेश से मिले। महाराष्ट्र में 10 हजार 320 नए मरीज मिले। कोरोना को लेकर लोगों में इस बीमारी को लेकर इस कदर डर समा गया है कि किसी के भी कोरोना संक्रमित होने की खबर मिलने पर लोग उससे दूर भागना शुरू कर देते हैं। ऐसे में एक ट्रेन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब उसमें यात्रा कर रहे एक शख्स को अचानक पता चला कि वो कोरोना पॉजिटिव है।

वो शख्स कोझिकोड-तिरुवंतपुरम जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहा था। अधिकारियों ने कहा कि कन्याकुमारी का रहने वाला शख्स टेस्ट रिपोर्ट आने से पहले ही ट्रेन में चढ़ चुका था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे ट्रेन से उतारकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, कोझीकोड जिले के कुन्नमंगलम में एक मजदूर ने कुछ लक्षणों को महसूस करने के बाद बाद कोझीकोड में तीन दिन पहले कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल दिया था। टेस्ट रिपोर्ट आने से पहले ही वो अपनी गर्भवती पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए अपने गृहनगर जा रहा था।

वो व्यक्ति तमिलनाडु से अपने गृहनगर जाने के लिए ट्रेन में चढ़ा था। यात्रा के दौरान ही उसे स्वास्थ्य अधिकारियों का फोन आया और उसे एर्नाकुलम टाउन रेलवे स्टेशन पर उतरने को कहा गया। खबरों के मुताबिक, कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कोझीकोड में स्वास्थ्य अधिकारियों ने उससे संपर्क किया, लेकिन ट्रेन पहले ही स्टेशन से निकल चुकी थी।

फिर उन्होंने त्रिशूर जिले में स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचित किया, जब तक वे त्रिशूर स्टेशन पर पहुंचे, तब तक ट्रेन वहां से भी निकल चुकी थी। एर्नाकुलम में स्वास्थ्य अधिकारियों ने उस शख्स को ट्रेन से उतारकर अस्पताल पहुंचाया।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि उस संक्रमित आदमी के उतरने के बाद, जिस डिब्बे में वो यात्रा कर रहा था उस डिब्बे को सील कर दिया गया था, जिससे अन्य लोगों को प्रवेश करने से रोका जा सके। जो लोग उस पीड़ित व्यक्ति के साथ उस डिब्बे में थे, उन्हें भी ट्रेन की दूसरी सीट पर स्थानांतरित कर दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत