न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुप्रिया सुले ने गले लगाकर भाई अजित पवार का किया स्वागत, कहा - जिंदगी में कभी अच्छे दिन होते हैं, कभी बुरे...

सुप्रिया का कहना है कि ...जिंदगी में कभी अच्छे दिन होते हैं, कभी बुरे... कुछ खट्टा-मीठा चलता रहता है। ये उनका ही घर है, ऐसे में स्वागत करने जैसी कोई बात नहीं है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Nov 2019 9:11:47

सुप्रिया सुले ने गले लगाकर भाई अजित पवार का किया स्वागत, कहा - जिंदगी में कभी अच्छे दिन होते हैं, कभी बुरे...

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में पूरी राजनीतिक तस्वीर बदल गई है। कल तक देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री थे लेकिन अब उद्धव ठाकरे ये पद संभालने जा रहे है। भाजपा के साथ जाने वाले एनसीपी अजित पवार एक बार फिर शरद पवार के खेमे में आ गए हैं। ऐसे में एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने उनका स्वागत किया है। सुप्रिया का कहना है कि ...जिंदगी में कभी अच्छे दिन होते हैं, कभी बुरे... कुछ खट्टा-मीठा चलता रहता है। ये उनका ही घर है, ऐसे में स्वागत करने जैसी कोई बात नहीं है। बता दे, महाराष्ट्र में बुधवार से विधानसभा सत्र शुरू हो गया है। इस दौरान राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने विधानसभा में सभी विधायकों की अगवानी की। अजित पवार भी विधानसभा पहुंचे, जहां सुप्रिया सुले ने गले मिलकर उनका स्वागत किया। सुप्रिया अपने भाई अजित पवार के गले लगाकर कहा कि न तो पार्टी में और न ही परिवार में कोई अनबन है। उन्होंने कहा कि परिवार में अनबन हो सकती है लेकिन अलगाव नहीं। हम दोनों की बात की जाए तो वे मेरे भाई हैं और हमारे बीच कभी कोई विवाद नहीं रहा है।

कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना के एक साथ आने पर सुप्रिया सुले ने कहा कि सभी अपने एजेंडे पर आगे बढ़ रहे हैं, कोई दिक्कत ना आए इसलिए हमने CMP बनाया है जिसके आधार पर सभी आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा फोकस गुड गवर्नेंस पर होगा।

बता दे, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को होटल ट्राइडेंट में मंगलवार को तीनों दलों के विधायकों की बैठक में शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन का नेता चुना गया। इसके बाद देर शाम महाराष्ट्र विकास अघाड़ी का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने पहुंचा। इसमें आदित्य ठाकरे के साथ बालासाहेब थोराट, एकनाथ शिंदे, छगन भुजबल समेत कई नेता शामिल थे। उन्होंने राज्यपाल को विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा और सरकार बनाने का दावा पेश किया। उद्धव 28 नवंबर शाम 6:40 बजे शिवाजी पार्क में शपथ लेंगे। वे राज्य के 29वें मुख्यमंत्री होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत