न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती, पीएम मोदी-राहुल गांधी ने राजघाट पर 'बापू' को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मंगलवार को देश-विदेश में मनाई जा रही है। पूरा राष्ट्र उन्हें शत् शत् नमन करते हुए याद कर रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Oct 2018 8:19:48

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती, पीएम मोदी-राहुल गांधी ने राजघाट पर 'बापू' को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मंगलवार को देश-विदेश में मनाई जा रही है। पूरा राष्ट्र उन्हें शत् शत् नमन करते हुए याद कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बापू को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट पहुंचे हैं। उनसे पहले यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। गांधी जयंती के मौके पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई कार्यक्रमों में शरीक होंगे। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद स्वच्छता पुरस्कार बांटेंगे। इस दौरान पीएम भी मौजूद रहेंगे। गांधी जयंती पर पीएम मोदी राष्ट्रव्यापी 'स्वच्छ्ता ही सेवा अभियान' का समापन करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की पहली असेंबली लॉन्च करेंगे। पीएम मोदी ने अपनी 48वीं मन की बात कार्यक्रम में महात्मा गांधी का जिक्र किया था। उन्होंने बापू से जुड़ी कई बातों के बारे में बताया था।

पीएम नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने के बाद जिस स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की है उसका आगाज शताब्दी पहले महात्मा गांधी ने कर दिया था। उन्हें भारत को स्वच्छ बनाने की प्रेरणा 1915 के हरिद्वार कुंभ में मिली थी। गोपाल कृष्ण गोखले की सलाह पर अफ्रीका से आने के बाद बापू देशाटन करते हुए पहली बार हरिद्वार पहुंचे थे। उस समय चल रहे कुंभ मेले में देश की भीषण गरीबी और हरिद्वार की गंदगी देखकर बापू दंग रह गए। यहां से लौटते ही बापू ने स्वयं झाड़ू उठाकर देश को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया था।

जहां एक तरफ पूरा देश आज बापू की 150वीं जयंती मना रहा है वहां राष्ट्रपिता खुद अपना जन्मदिन मनाना पसंद नहीं करते थे। वयोवृद्ध गांधीवादी रामचंद्र राही बताते हैं कि शायद गांधीजी अपना जन्मदिन नहीं मनाते थे लेकिन लोग इस खास दिन का जश्न मनाया करते थे। 1918 में उन्होंने अपना जन्मदिन मनाने वाले लोगों से कहा था, 'मरने के बाद मेरी यह कसौटी होगी कि मैं जन्मदिन मनाने लायक हूं या नहीं।' राही ने बताया, 'वह अपने जन्मदिन पर गंभीर रहते थे। भगवान से प्रार्थना करते थे, चरखा चलाते थे और ज्यादातर समय मौन रहा करते थे। किसी भी महत्वपूर्ण दिन को वह इसी तरह मनाते थे।'

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी महाराष्ट्र के वर्धा जिले में स्थित सेवाग्राम आश्रम जाएंगे, जहां वह कांग्रेस वर्किंग कमिटी के साथ बैठक भी करेंगे। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले हजारों किसान अपनी मांगों के साथ 2 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचने वाले हैं। किसानों की मांग है कि साल 2014 में मोदी सरकार बनने से पहले बीजेपी अपने घोषणापत्र में जो वायदे किए थे, उन वादों को पूरा करे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत