न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: कमरा नंबर 602 में बैठने से डरते हैं मंत्री, जाने क्या है वजह?

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस कमरे को पहले राज्य की सत्ता का पावर सेंटर कहा जाता था। पहले यहां पर सीएम, सबसे बड़ा मंत्री या मुख्य सचिव बैठते थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 31 Dec 2019 2:17:02

महाराष्ट्र: कमरा नंबर 602 में बैठने से डरते हैं मंत्री, जाने क्या है वजह?

महाराष्ट्र में सोमवार को उद्धव ठाकरे मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। NCP नेता अजित पवार (Ajit Pawar) को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके अलावा 35 अन्‍य मंत्रियों ने भी शपथ ली। मुंबई स्थित महाराष्ट्र सरकार के मंत्रालय में सभी मंत्रियों को दफ्तर देने का काम भी शुरू हो चुका है। लेकिन मंत्रालय की छठीं मंजिल पर स्थित एक कमरे में कोई मंत्री बैठने को तैयार नहीं है। अंग्रेंजी अखबार मुंबई मिरर के मुताबिक, मुख्यमंत्री के ऑफिस के ठीक सामने छठी मंजिल पर केबिन नंबर 602 है। लेकिन, तीन हज़ार स्क्वायर फीट में फैले इस केबिन में कोई भी मंत्री बैठना नहीं चाहता है। छठीं मंजिल पर एक कॉन्फ्रेंस रूम, ऑफिस स्टाफ हॉल और दो बड़े केबिन हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस कमरे को पहले राज्य की सत्ता का पावर सेंटर कहा जाता था। पहले यहां पर सीएम, सबसे बड़ा मंत्री या मुख्य सचिव बैठते थे। इस ऑफिस में अब इसलिए कोई नहीं बैठना चाहता क्योंकि यह अंधविश्वास है कि यहां जो बैठता है वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाता।

नई सरकार में मंत्री बने अजित पवार ने भी इस कमरे में ऑफिस बनाने से मना कर दिया। जबकि, वे खुद इस कमरे में पहले भी काम कर चुके हैं।

कहा जाता है कि इस कमरे में जो बैठता है वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाता। 2014 में भाजपा के नेता एकनाथ खडसे को यह कमरा दिया गया। दो साल बाद ही वे एक घोटाले में फंसे और उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। खडसे के बाद इस कमरे में नए मंत्री पांडुरंग फुंडकर आए। लेकिन दो साल काम करने के बाद ही उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। जून 2019 के बाद से इस कमरे को किसी अलॉट नहीं किया गया। 2019 में जब कृषि विभाग का प्रभार बीजेपी नेता अनिल बोंडे को दिया गया तो वह इस ऑफिस में आए। लेकिन बोंडे इस साल विधानसभा चुनाव में हार गए। बस फिर क्या था इसके बाद यह अफवाह फैल गई कि यह कमरा ठीक नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका