न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उद्धव ठाकरे की BJP को धमकी - फिर हमें झूठा कहा तो आगे कोई रिश्‍ता नहीं रखेंगे

देवेंद्र फडणवीस के बाद उद्धव ठाकरे ने शिवसेना भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Nov 2019 7:08:20

उद्धव ठाकरे की BJP को धमकी - फिर हमें झूठा कहा तो आगे कोई रिश्‍ता नहीं रखेंगे

सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और शिवसेना पर जमकर निशाना साधा। उसके बाद शिवसेना के नेता संजय राउत ने फडणवीस के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे और अमित शाह के बीच 50-50 फॉर्मूले पर चर्चा हुई थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में फडणवीस ने कहा कहा कि ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री रहने के मुद्दे पर मेरे सामने कभी शिवसेना से बातचीत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बातचीत विफल होने के लिए शिवसेना ही सौ फीसदी जिम्मेदार है। पिछले 10 दिनों में हमारे शीर्ष नेतृत्व मोदीजी के खिलाफ जिस तरह की बयानबाजी हुई, वह असहनीय है। फडणवीस ने कहा कि भाजपा-शिवसेना के गठबंधन को महाराष्ट्र की जनता ने बहुमत दिया। उन्होंने कहा कि ढाई साल (मुख्यमंत्री पद) का जो विषय है, मैं आज भी साफ तौर पर यह कहना चाहता हूं कि मेरे सामने कभी भी ढाई साल के मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई। मेरे सामने ऐसा कोई निर्णय भी नहीं लिया गया था। उद्धव ठाकरे और हमारे पार्टी अध्यक्ष के बीच अगर ऐसी कोई चर्चा हुई हो, तो उसकी जानकारी मेरे पास नहीं है।

देवेंद्र फडणवीस के बाद उद्धव ठाकरे ने शिवसेना भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा मैं बाला साहेब की तरह सच के साथ खड़ा हूं। मुझ पर झूठ बोलने के आरोप लग रहे हैं। अमित शाह बात करने मुंबई आए थे। मैंने सीएम पद को लेकर अमित शाह से स्पष्ट रूप से बात की थी। सबको पता है झूठ कौन बोल रहा है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि कुर्सी किसको क्या बना देती है। हमने फडणवीस के कारण ही बीजेपी से गठबंधन जारी रखा था। उन्‍होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद हेवी इंडस्ट्री गले में बांध दिया था। हमने कभी भी प्रधानमंत्री मोदी जी की आलोचना नहीं की। मोदी जी ने मुझे छोटा भाई कहा था। उद्धव ठाकरे ने कहा कि अब सभी के लिए विकल्‍प खुले हैं। झूठा ठहराने वाले लोंगो के साथ हमनें जानबूझकर बात नहीं की। वे कह रहे हैं कि शिवसेना ने हमसे बातचीत नहीं की और एनसीपी से बात करते हैं मिलते हैं। तो क्या हमने सब खुलेआम किया है? उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर बीजेपी सरकार नहीं बनाएगी तो सभी के लिए सारे विकल्‍प खुले हुए हैं। अगर बीजेपी ने आगे भी हमें झूठा कहा तो कोई रिश्‍ता नहीं रखेंगे। उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमें अमित शाह और उनकी कंपनी पर भरोसा है। यह बात देवेंद्र फडणवीस याद रखें। बीजेपी सरकार बनाए हमें कोई एतराज नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत