न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में किसी भी पल बन सकती है सरकार, 21 दिनों से चल रही अस्थिरता जल्द समाप्त होगी : शिवसेना

शिवसेना ने एक बार फिर महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा किया है। पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा है कि महाराष्ट्र में किसी भी पल सरकार बन सकती है और 21 दिनों से चल रही अस्थिरता जल्द समाप्त होगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 21 Nov 2019 10:04:13

महाराष्ट्र में किसी भी पल बन सकती है सरकार,  21 दिनों से चल रही अस्थिरता जल्द समाप्त होगी : शिवसेना

महाराष्ट्र में कॉमन मिनिमम प्रोग्राम (CMP) प्रोग्राम के तहत शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने वाली है। कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि हमारी शिवसेना और एनसीपी के साथ बातचीत सही दिशा में जा रही है। गुरुवार की सुबह 10:00 बजे कांग्रेस और एनसीपी के नेता अपने-अपने नेताओं के साथ बैठक करेंगे। वही शिवसेना ने एक बार फिर महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा किया है। पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा है कि महाराष्ट्र में किसी भी पल सरकार बन सकती है और 21 दिनों से चल रही अस्थिरता जल्द समाप्त होगी। सामना में लिखा कि शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी एक साथ मिलकर मजबूत और स्थिर सरकार देंगे। बता दें कि शिवसेना महाराष्ट्र में लगातार सरकार बनाने का दावा कर रही है। इससे पहले शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा था कि अगला मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा और दिसंबर के पहले हफ्ते में सरकार बन जाएगी।

महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर संजय राउत लगातार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साध रहे हैं। शिवसेना के रणनीतिकार संजय राउत ने बुधवार को कहा कि जल्द ही गुड न्यूज मिलेगी।

इससे पहले कांग्रेस नेता पृथ्वीराज ने भी कहा कि वे उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही महाराष्ट्र में सरकार बनेगी। कुछ बारीकियों को पूरा करने की जरूरत है। इस बीच, एनसीपी के नवाब मलिक ने कहा कि इन तीनों में से कोई भी एक पार्टी सरकार बना सकती है। वहीं सत्ता का फॉर्मूला 16:15:12 है, जिसके अनुसार मंत्रिमंडल में शिवसेना के 16, एनसीपी के 15 और विधानसभा अध्यक्ष के पद के साथ कांग्रेस के 12 मंत्री होंगे।

पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा 10:00 बजे बैठक के बाद कांग्रेस और एनसीपी नेता एक बार फिर दोपहर में मिलेंगे और सारी शर्तों को पूरा करके, परसों हम महाराष्ट्र के तमाम नेताओं से मुंबई में मुलाकात करेंगे। जिसके बाद शुक्रवार को मुंबई में साझा तौर पर ऐलान करेंगे। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी के साथ चल रही मीटिंग में कांग्रेस नेताओं को साफ़ निर्देश दिए गए हैं कि नेगोशिएशन में किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं की जाये।

दिल्ली में शरद पवार के आवास पर आज यानी गुरुवार को लगातार दूसरे दिन कांग्रेस-एनसीपी नेताओं की बैठक होगी। आज ही दोनों पार्टियों की तरफ से कोई बड़ा ऐलान भी किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत