न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र : बीजेपी के मंत्री पर भड़की शिवसेना, कहा- राष्ट्रपति शासन की धमकी देना जनादेश का अपमान

शिवसेना ने कहा है कि सरकार के वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार का राष्ट्रपति शासन की धमकी देना जनादेश का अपमान है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 02 Nov 2019 9:35:29

महाराष्ट्र  : बीजेपी के मंत्री पर भड़की शिवसेना, कहा- राष्ट्रपति शासन की धमकी देना जनादेश का अपमान

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता को लेकर शुरू हुई खीचतान कम होने का नाम नहीं ले रही है। शिवसेना और बीजेपी दोनों पार्टियों द्वारा तरह-तरह के बयान दिए जा रहे है। कल शिवसेना के राज्यसभा सांसद और शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने अपने ताजा बयान में कहा कि अगर उद्धव जी ने कहा है कि राज्य का मुख्यमंत्री शिवसेना का होगा तो वह जरूर होगा। अगर हम चाहें तो दो-तिहाई बहुमत से सरकार बना सकते हैं। हम कहेंगे कि अगर आपके पास (भाजपा) बहुत नहीं है तो सरकार बनाने की हिम्मत न करें। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता चाहती है कि सीएम शिवसेना से हो। वही आज शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में सहयोगी भारतीय जनता पार्टी पर कई तीखे हमले बोले। शिवसेना ने कहा है कि सरकार के वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार का राष्ट्रपति शासन की धमकी देना जनादेश का अपमान है।

सामना में लिखा, 'महाराष्ट्र की राजनीति फिलहाल एक मजेदार शोभायात्रा बन गई है। शिवराय के महाराष्ट्र में ऐसी मजेदार शोभायात्रा होगी तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? वर्तमान झमेला ‘शिवशाही’ नहीं है। राज्य की सरकार तो नहीं लेकिन विदा होती सरकार के बुझे हुए जुगनू रोज नए मजाक करके महाराष्ट्र को कठिनाई में डाल रहे हैं। धमकी और जांच एजेंसियों की जोर-जबरदस्ती का कुछ परिणाम न हो पाने से विदा होती सरकार के वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने नई धमकी का शिगूफा छोड़ा है। 7 नवंबर तक सत्ता का पेंच हल न होने पर महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाएगा।'

शिवसेना ने लिखा, 'श्री मुनगंटीवार और उनकी पार्टी के मन में कौन-सा जहर उबाल मार रहा है, ये इस वक्तव्य से समझा जा सकता है। कानून और संविधान का अभ्यास कम हो तो ये होता ही है या कानून और संविधान को दबाकर जो चाहिए वो करने की नीति इसके पीछे हो सकती है। एक तो राष्ट्रपति हमारी मुट्ठी में हैं या राष्ट्रपति की मुहरवाला रबर स्टैंप राज्य के भाजपा कार्यालय में ही रखा हुआ है तथा हमारा शासन नहीं आया तो स्टैंप का प्रयोग करके महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन का आपातकाल लाद सकते हैं, इस धमकी का जनता ये अर्थ समझे क्या?'

शिवसेना ने लिखा, 'सुधीर मुनगंटीवार द्वारा दी गई राष्ट्रपति शासन की धमकी लोकतंत्र विरोधी और असंवैधानिक है। ये महाराष्ट्र और विधानसभा चुनाव में मिले जनादेश का अपमान है। ‘संविधान’ नामक घर में रहनेवाले रामदास आठवले डॉ. आंबेडकर के संविधान का अपमान सहन न करें।'

शिवसेना ने लिखा, 'सवाल इतना ही है कि महाराष्ट्र में सरकार क्यों नहीं बन रही है, इसका कारण कौन बताएगा? फिर से भाजपा के ही मुख्यमंत्री बनने की घोषणा जिसने की होगी और सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया होगा तो उसके लिए क्या महाराष्ट्र की जनता को जिम्मेदार ठहराया जाए? और सरकार नहीं बनने पर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मुगलिया धमकी है।'

शिवसेना की तरफ से सामना में लिखा गया, 'हिंदू खुद सुन्नत करवा लें, धर्मांतरण करवा लें नहीं तो देव, धर्म, प्रजा पर ‘मुगलिया’ दमनचक्र चला देंगे, ऐसा जुल्म करनेवालों के खिलाफ महाराष्ट्र में शिवराय की तलवार उठी थी। यह तलवार तड़की और रक्तरंजित हुई तो केवल स्वाभिमान के लिए। इस इतिहास को ‘फिर से शिवशाही’ की घोषणा करनेवाले भूल जाएं? इसलिए महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की धमकी मत दो।'

यह भी लिखा है, 'कानून, संविधान और संसदीय लोकतंत्र की प्रथा और परंपरा हमें पता है। कानून और संविधान किसी के गुलाम नहीं। महाराष्ट्र में फिलहाल जो झमेला चल रहा है, उसकी चिंगारी हमने नहीं फेंकी है, जनता ये जानती है। सार्वजनिक जीवन में नैतिकता निचले पायदान पर पहुंच चुकी है। वर्तमान व्यवस्था ऐसी है कि नैतिक कर्तव्य के बारे में राजनीतिज्ञ, पुलिस और अपराधियों में कम-ज्यादा कौन है, ये साबित नहीं किया जा सकता।'

सामना में आगे लिखा है कि राष्ट्र के चारों स्तंभों की कमर टूटी हुई दिख रही है और पुलिस महकमा अपने स्वामियों के लिए ‘विधायकों’ की जोड़-तोड़ करना ही अपना कर्तव्य मान रही है। जन्म से ही सत्ता का अमरपट्टा लेकर आए हैं और लोकतंत्र में बहुमत का आंकड़ा हो या न हो, किसी और को सत्ता में नहीं आने देने के घमंड की महाराष्ट्र में हार हो चुकी है। और यही लोग राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की चेतावनी दे रहे हैं। ऐसी धमकियों से महाराष्ट्र को फर्क नहीं पड़ता। राष्ट्रपति शासन लगाने की धमकी देनेवाले पहले सरकार बनाने का दावा तो पेश करें! फिर आगे देखेंगे। राष्ट्रपति संविधान की सर्वोच्च संस्था हैं। वे व्यक्ति नहीं बल्कि देश हैं। देश किसी की जेब में नहीं है।

वही शिवसेना के लगातार जारी बयानों पर दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने शुक्रवार को अपने ट्विटर पर एक कार्टून साझा किया। इसे शिवसेना पर तंज माना जा रहा है। कार्टून में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक रिंग लिए हुए दिखाया गया है। इसके साथ लिखा गया है, मुंबईया चित्रहार 'आखिर तुम्हें आना है जरा देर लगेगी।' कुछ ही घंटों में इस कार्टून को 1।6 हजार लोग रीट्वीट और 8 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत