न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'महा-ड्रामे' पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई वही अजित पवार को लगा एक और झटका, 2 और 'लापता' विधायक NCP में लौटे

महाराष्ट्र की सियासत में मिनटों में ऐसे बदलाव हो रहे है जिसकों समझ पाना अब मुश्किल हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 25 Nov 2019 8:48:48

'महा-ड्रामे' पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई वही अजित पवार को लगा एक और झटका, 2 और 'लापता' विधायक NCP में लौटे

महाराष्ट्र की सियासत में मिनटों में ऐसे बदलाव हो रहे है जिसकों समझ पाना अब मुश्किल हो गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के जो विधायक भारतीय जनता पार्टी का साथ होने का दावा कर रहे थे और दिल्ली आ गए थे उनमें से दो विधायक अब मुंबई वापस आ गए हैं। एनसीपी नेता अनिल पाटिल और दौलत दरौडा कुछ दिनों से गायब चल रहे थे। इन दोनों को सोमवार को दिल्ली से मुंबई लाया गया है। कुछ दिनों से ये दोनों विधायक हरियाणा के गुरुग्राम में एक होटल में रूके हुए थे। दो और विधायकों का वापस NCP के खेमे में वापस आ जाना अजित पवार गुट के लिए बड़ा झटका है। यानी अब 54 में से 52 विधायक शरद पवार के खेमे में वापस आ गए हैं।

एनसीपी नेताओं का दावा है कि ये विधायक गुरुग्राम के एक होटल में थे, जहां से देर रात को इन्हें दिल्ली से मुंबई लाया गया। सभी विधायकों ने शरद पवार के नेतृत्व में भरोसा जताया है। जो चार विधायक लापता थे उनमें नरहरि झिरवल, अनिल पाटिल, दौलत दरोडा और नितिन पवार शामिल थे। जिनमें से तीन वापस आ गए हैं। अब सिर्फ नरहरि झिरवल दिल्ली में हैं, लेकिन उनसे भी एनसीपी नेता संपर्क में हैं।

बता दें कि रविवार को भी ऐसे कई विधायक थे, जो अजित पवार के खेमे में नज़र आ रहे थे शाम होते-होते वापस शरद पवार के साथ खड़े हुए नज़र आ रहे थे।

एनसीपी के जयंत पाटिल ने देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार की देर रात हुई बैठक पर कहा- 'जो सरकार रात में बनी थी, वह रात में ही गिर जाएगी। केवल मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ही हैं, इसलिए वे एक-दूसरे से मिल रहे हैं। वे दोनों सभी विभागों को आपस में बांट लेंगे।'

दरअसल, महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार के साथ मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली, लेकिन अजित पवार ने जिन एनसीपी विधायकों के साथ में होने का दावा किया था उनमें से अधिकतर शरद पवार के पाले में वापस आ गए थे। रविवार को एनसीपी की बैठक में 54 विधायकों में से करीब 50 विधायक वापस आ गए थे, ऐसे में अब अजित पवार के सामने संकट है कि वह किस तरह अपना बहुमत साबित करेंगे।

बता दे, राज्यपाल कोश्यारी के फैसले के खिलाफ शिवसेना (Shiv Sena), एनसीपी (NCP) और कांग्रेस ने (Congress) सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में बीजेपी सरकार को बर्खास्त कर 24 घंटे में फ्लोर टेस्ट कराने की मांग की गई है। महा विकास अघाड़ी (MVA) की ओर से पेश सिब्बल ने राज्यपाल के फैसले पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि आनन-फानन राष्ट्रपति शासन हटाकर शपथ दिलवाई गई। राष्ट्रपति शासन हटाने की कैबिनेट से मंजूरी तक नहीं ली गई। सिब्बल ने कहा कि अगर बीजेपी (BJP) के पास बहुमत (Majority) है तो वह जल्द से जल्द साबित करे। वहीं, उन्‍होंने सवाल उठाया कि राज्यपाल कैसे आश्वस्त हुए कि फडणवीस के पास बहुमत है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'अगर राज्‍यपाल को लगता है कि किसी के पास बहुमत है तो वह उसे सरकार बनाने के लिए बुला सकते हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत