न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बढ़ते कोरोना की वजह से नासिक में वीकेंड में लॉकडाउन, ठाणे में 16 हॉटस्पॉट 31 मार्च तक बंद

कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से नासिक में वीकेंड में लॉकडाउन रहेगा और मंगलवार से कई अन्य पाबंदियां भी लगाए जाने का फैसला किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Mar 2021 11:06:44

बढ़ते कोरोना की वजह से नासिक में वीकेंड में लॉकडाउन, ठाणे में 16 हॉटस्पॉट 31 मार्च तक बंद

कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से नासिक में वीकेंड में लॉकडाउन रहेगा और मंगलवार से कई अन्य पाबंदियां भी लगाए जाने का फैसला किया गया है। दरअसल, नासिक में पिछले 8 दिनों में 3,725 कोरोना के नए मामले मिल चुके हैं। सोमवार को यहां कोरोना के 644 मामले सामने आए हैं। यहां अब तक कुल 1 लाख 31 हजार 990 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं ठाणे में एक हफ्ते से रोज औसतन 700 से 800 मामले सामने आ रहे हैं। यहां अब तक 2 लाख 86 हजार 351 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने फैसला लिया है कि जिले में 15 मार्च के बाद से शादी कार्यक्रमों को अनुमति नहीं दी जाएगी। जिन्हें पहले 15 मार्च तक के लिए अनुमति मिल चुकी है, सिर्फ उन्हें ही इजाजत दी जाएगी।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि ठाणे शहर के 16 हॉटस्पॉट में 13 मार्च से 31 मार्च के बीच लॉकडाउन की घोषणा की गई है। ठाणे नगर आयुक्त विपिन शर्मा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों में इन क्षेत्रों में कोरोना के मामलों में वृद्धि के कारण यह निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से दिए गए निर्देश में कहा गया है कि लॉकडाउन ठीक उसी तरह रहेगा, जैसे कि पहले लागू था।

- जरूरी समानों की सर्विस को छोड़कर सभी दुकानें सुबह 7 से शाम 7 बजे तक की खोली जा सकेंगी।
- रेस्टोरेंट रात 9 बजे तक की खुल सकेंगे। होम डिलिवरी को रात 11 बजे तक अनुमति दी गई है।
- नासिक सिटी, मालेगांव और जहां संक्रमण दर हाई है, वहां स्कूल-कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद रहेंगे।
- पहले से तय हो चुके UPSC और MPSC की परीक्षा अपने तय शेड्यूल पर ही होगी।

आपको बता दे, महाराष्ट्र में सोमवार को 8,744 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 9,068 लोग रिकवर हुए और 22 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 22 लाख 28 हजार 471 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 20 लाख 77 हजार 112 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 52,500 मरीजों की मौत हो गई। 97,637 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। मुंबई में कोरोना के नए एक्टिव केसों की संख्या में 89% की बढ़ोतरी हुई है। यही वजह है कि अब मुंबई और इसके आस-पास के इलाकों में सख्ती बढ़ा दी गई है और कोरोना के केसेज की वजह से एक बार फिर से महाराष्ट्र के कई शहरों में फिर से लॉकडाउन की आहट लौट आई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत