न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र / नांदेड़ के आश्रम में साधु की बेरहमी से हत्या, आरोपी फरार

महाराष्ट्र के नांदेड़ से लिंगायत समुदाय के एक साधु की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 24 May 2020 1:02:00

महाराष्ट्र / नांदेड़ के आश्रम में साधु की बेरहमी से हत्या, आरोपी फरार

महाराष्ट्र के नांदेड़ से लिंगायत समुदाय के एक साधु की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि साधु का नाम रुद्र पशुपति महाराज है और लिंगायत समाज के ही एक शख्स ने उनकी हत्या की है। जानकारी के मुताबिक, रात 12 बजे से साढ़े 12 के बीच साधु की हत्या हुई है। साधु के अलावा पास के ही इलाके में एक और शख्स की हत्या की गई है, जिसे पुलिस आरोपी साईनाथ का साथी मान रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी आश्रम का दरवाजा तोड़कर अंदर नहीं घुसा था बल्कि गेट अंदर से खोला गया था। साधु की हत्या करने के बाद आरोपी ने रुद्र पशुपति के शव को उनकी ही कार में रखकर ले जाने की कोशिश की लेकिन किसी कारणवश कार गेट में फंस गई। इससे मठ के छत पर मौजूद आश्रम के दो सेवादार जाग गए। उन्होंने तुरंत भागकर कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। इसी बीच रविवार सुबह जिला परिषद स्कूल के पास एक और डेड बॉडी मिली।

दूसरे मृतक का नाम भगवान राम शिंदे है। पुलिस के शक है कि यह आरोपी का साथी है और स्कूल के पास मृत पाया गया है। आरोपी भी लिंगायत समाज का है। बहरहाल, आरोपी ने साधु की हत्या क्यों की और उसके बाद अपने साथी की भी क्या उसी ने हत्या की है, इन सब तथ्यों की पुलिस जांच कर रही है। बताया गया कि साधु महाराज साल 2008 से निर्वाणी मठ संस्थान में आए थे। यह तकरीबन सौ साल पुराना मठ है।

वहीं, इस बीच प्रदेश सरकार में मंत्री अशोक चव्हाण ने घटना की निंदा की है। उन्होंने पुलिस को मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इसके अलावा सीएम उद्धव ठाकरे ने भी मामले को संज्ञान मेें लिया है। वह रविवार दोपहर इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री