Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विशेष अदालत से यौन उत्पीड़न मामले में JDS नेता H.D. रेवन्ना को मिली जमानत

कर्नाटक के बहुचर्चित यौन उत्पीड़न मामले में सोमवार को एक विशेष अदालत ने राज्य के पूर्व मंत्री और जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना को जमानत दे दी। इससे पहले जेडीएस नेता और विधायक एचडी रेवन्ना को स्पेशल कोर्ट ने 13 मई को किडनैपिंग मामले में जमानत दी थी। हालांकि, इस दौरान वह जेल से बाहर नहीं आ पाए थे। उन्हें 5 लाख रुपए के बॉन्ड पर जमानत दी गई थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 20 May 2024 10:42:37

विशेष अदालत से यौन उत्पीड़न मामले में JDS नेता H.D. रेवन्ना को मिली जमानत

बेंगलुरू। कर्नाटक के बहुचर्चित यौन उत्पीड़न मामले में सोमवार को एक विशेष अदालत ने राज्य के पूर्व मंत्री और जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना को जमानत दे दी। इससे पहले जेडीएस नेता और विधायक एचडी रेवन्ना को स्पेशल कोर्ट ने 13 मई को किडनैपिंग मामले में जमानत दी थी। हालांकि, इस दौरान वह जेल से बाहर नहीं आ पाए थे। उन्हें 5 लाख रुपए के बॉन्ड पर जमानत दी गई थी।

एचडी रेवन्ना और उनके सांसद बेटे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ कई महिलाओं के यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ है। इस मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल प्रज्वल रेवन्ना देश से बाहर हैं और नोटिस दिए जाने के बावजूद नहीं लौटे हैं।

प्रज्वल रेवन्ना के पिता और जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना को बीते 4 मई को गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ एक महिला के बेटे ने मामला दर्ज कराया था। महिला के बेटे का आरोप था कि उसकी मां रेवन्ना के घर काम करती थी। इसके बाद उसकी मां अचानक लापता हो गई। घटना से पहले उसकी मां को यौन शोषण का एक वीडियो भी भेजा गया था।


हालांकि, बाद में एचडी रेवन्ना को गिरफ्तार किया गया और उन्हें हिरासत में भेज दिया गया। इस दौरान उन्होंने अपनी जमानत को लेकर याचिका दायर की थी, लेकिन विशेष अदालत ने याचिका को खारिज कर दिया था। लेकिन एचडी रेवन्ना को अपहरण के मामले में शर्तों के आधार पर जमानत दी गई थी। अब उन्हें यौन शोषण मामले में भी राहत दी गई है।

ज्ञातव्य है कि एचडी रेवन्ना के बेटे प्रज्वल रेवन्ना महिलाओं से यौन शोषण मामले में आरोपी है। फिलहाल वह अभी तक फरार है, लेकिन उनके खिलाफ कई बार समन जारी हो चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार: सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,291 पर बंद; विदेशी निवेशकों की खरीदारी से मिला सहारा
शेयर बाजार: सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,291 पर बंद; विदेशी निवेशकों की खरीदारी से मिला सहारा
होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; सभी क्रू सुरक्षित
होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; सभी क्रू सुरक्षित
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology