Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भगवान ने झूठ बोलने वालों को ऊपर बुलाया, तो BJP का कोई नेता धरती पर नहीं बचेगा: शिवसेना नेता

बीजेपी की बड़ी पार्टी होने का दावा झूठा है। बीजेपी वाले सिर्फ झूठ कहते हैं। कभी भगवान ने झूठ बोलने वाले को ऊपर बुलाया, तो बीजेपी का कोई नेता धरती पर नहीं बचेगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 20 Jan 2021 10:30:28

भगवान ने झूठ बोलने वालों को ऊपर बुलाया, तो BJP का कोई नेता धरती पर नहीं बचेगा: शिवसेना नेता

महाराष्ट्र में हुए ग्राम पंचायत चुनाव (Maharashtra Gram Panchayat Election Results 2021) के नतीजे अब लगभग साफ हो गए हैं, लेकिन फाइनल डेटा आने में वक्त लगेगा। महाराष्ट्र के 34 जिलों की 13833 ग्राम पंचायत सीटों पर चुनाव हुआ था, जिसमें से 13769 सीट्स के नतीजे सोमवार यानी 18 जनवरी की शाम तक घोषित किए जा चुके थे। घोषित नतीजों के मुताबिक बीजेपी को सबसे अधिक 3263 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, एमवीए सरकार का नेतृत्व कर रही शिवसेना को 2808, कांग्रेस को 2151 और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) को 38 सीटों पर जीत हासिल हुई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) सबसे अधिक सीटें जीतने के दावे कर रही है। इस बीच शिवसेना नेता और महाराष्ट्र अघाड़ी सरकार में ग्राम विकास राज्यमंत्री अब्दुल सत्तार (Abdul Sattar) का दावा है कि उनकी पार्टी ग्राम पंचायत चुनाव में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। इतना ही नहीं उन्होंने विवादास्पद बयान देते हुए कहा, 'बीजेपी की बड़ी पार्टी होने का दावा झूठा है। बीजेपी वाले सिर्फ झूठ कहते हैं। कभी भगवान ने झूठ बोलने वाले को ऊपर बुलाया, तो बीजेपी का कोई नेता धरती पर नहीं बचेगा।'
शिवसेना नेता के इस बयान पर फिलहाल बीजेपी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। न ही अघाड़ी गठबंधन की दूसरे सहयोगी दल एनसीपी और कांग्रेस की तरफ से कुछ कहा गया है।

महाराष्ट्र ग्राम पंचायत के चुनाव में बीजेपी भी बेहतर प्रदर्शन किया है। अगर बीजेपी के दावे को ही सही मान लिया जाए, तब भी यह साफ है कि शिवसेना के नेतृत्व वाला सत्ताधारी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सबसे बड़े गठबंधन के तौर पर उभरी है। बीजेपी ने बड़ी संख्या में अपने समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत का दावा करते हुए कहा है कि कुल मिलाकर उसे 5721 सीटें मिली हैं। दूसरी तरफ एमवीए में शामिल घटक दलों की कुल सीटें देखें तो 7958 पहुंचती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका