न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र : शिवसेना का तंज, 'थैली' की भाषा बोल रहे कुछ लोग, आज राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेगी BJP

महाराष्ट्र की राजनीती के लिए आज का दिन घटनाक्रमों से भरा रहने वाला है। आज बीजेपी राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर उनके सामने सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Nov 2019 8:24:12

महाराष्ट्र : शिवसेना का तंज, 'थैली' की भाषा बोल रहे कुछ लोग,  आज राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेगी BJP

महाराष्ट्र की राजनीती के लिए आज का दिन घटनाक्रमों से भरा रहने वाला है। आज बीजेपी राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर उनके सामने सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती हैं। तो वही शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दोपहर 12 बजे पार्टी के विधायकों की बैठक बुलाई है। शिवसेना को अपने विधायकों के टूटने का डर सता रहा है। इस बैठक के जरिए शिवसेना एकजुटता दिखाने की कोशिश करेगी। पार्टी विधायकों के साथ बैठक के बाद शिवसेना अपने विधायकों को फाइव स्टार होटल में ठहरा सकती है। दरअसल, कल यानि बुधवार को बीजेपी कोर कमिटी की बैठक के बाद राज्य के वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा था कि जल्दी ही लोगों को खुशखबरी सुनने को मिलेगी। बीजेपी ने खुशखबरी सुनाने की बात तो कह दी, लेकिन आंकड़ों का ब्यौरा नहीं दिया। मुनगंटीवार ने कहा था कि चंद्रकांत पाटील के नेतृत्व में बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम देवेंद्र फड़णवीस द्वारा मंजूर संदेश के साथ राज्यपाल से मुलाकात करेगा।

वही शिवसेना को अपने विधायकों के टूटने का डर सता रहा है। शिवसेना ने बिना नाम लिये बीजेपी पर हमला बोलते हुए अपने मुख पत्र सामना में लिखा है कि कुछ लोग नए विधायकों से संपर्क कर 'थैली' की भाषा बोल रहे हैं और ऐसी शिकायतें बढ़ रही है। शिवसेना ने कहा है कि पिछली सत्ता का उपयोग अगली सत्ता के लिए ‘थैलियां’ बांटने में हो रहा है। पर किसानों के हाथ कोई दमड़ी भी रखने को तैयार नहीं है। इसीलिए महाराष्ट्र के किसानों को शिवसेना की सत्ता चाहिए। सामना में लिखा गया है कि महाराष्ट्र की प्रतिष्ठा धूमिल करके यहां पर कोई राज नहीं कर सकता। इसके लिए शिवसेना वहां तलवार लेकर खड़ी है।

गौरतलब है कि 24 अक्टूबर को नतीजों के बाद से ही बीजेपी-शिवसेना में सरकार बनाने फ़ॉर्मूले पर सहमति नहीं बन पाई। तो वहीं कांग्रेस-एनसीपी के गठबंधन को इतनी सीटें नहीं मिलीं कि वो सरकार बनाने का दावा पेश करें। ऐसे में सबकी निगाहें सिंगल लार्जेस्ट पार्टी बीजेपी पर टिकी हुईं हैं। गुरूवार को सरकार बनाने के लिए दावा पेश करने का आखिरी दिन है। बीजेपी और शिवसेना दोनों ने ही राज्यपाल से मुलाक़ात का वक़्त भी मांगा है। शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार शाम को स्पष्ट कहा कि उद्धव ठाकरे को बीजेपी की तरफ से अभी तक सरकार बनाने के लिए किसी भी तरह का प्रस्ताव नहीं मिला है। इसी संदर्भ में बुधवार को शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा- राज्यपाल से हम भी मिले और सभी अन्य पार्टी के नेता भी मिले हैं। गुरुवार को बीजेपी के प्रमुख नेता मिलने वाले हैं। अच्छी बात है, हम पिछले कई दिनों से यही मांग कर रहे हैं कि बड़ी पार्टी भाजपा है और उनके नेता राज्यपाल से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश करें।

वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध के बीच कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य हुसैन दलवई ने बुधवार को मुंबई में शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत से मुलाकात की। दलवई ने बाद में मीडिया से कहा कि राउत के साथ उनकी चर्चा सकारात्मक रही और कांग्रेस और राकांपा को साथ मिलकर भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए काम करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका