न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कौन होगा महाराष्‍ट्र का नया सीएम? उद्धव ठाकरे या संजय राउत, 4 बजे की बैठक में होगा फैसला

महाराष्‍ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच गठबंधन सरकार बनाने का रास्ता कुछ हद तक साफ हो गया है लेकिन राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा यह अभी भी सवाल बना हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 22 Nov 2019 12:57:37

कौन होगा महाराष्‍ट्र का नया सीएम? उद्धव ठाकरे या संजय राउत, 4 बजे की बैठक में होगा फैसला

महाराष्‍ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच गठबंधन सरकार बनाने का रास्ता कुछ हद तक साफ हो गया है लेकिन राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा यह अभी भी सवाल बना हुआ है। दरअसल, पहले खबरे थी कि राज्य का सीएम उद्धव ठाकरे सीएम बनेंगे लेकिन वह कहते है न राजनीती में कुछ भी हो सकता है तो यहां पर भी सीएम को लेकर कुछ अलग ही खबरे आ रही है। खबर है कि अगर उद्धव ठाकरे अगर सीएम पद स्वीकार नहीं करते हैं तो एनसीपी संजय राउत का नाम सीएम पद के लिए आगे बढ़ा सकती है। सूत्रों का यह भी कहना है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार ने शिवसेना प्रवक्‍ता संजय राउत को सीएम बनाने का सुझाव दिया है, लेकिन कहा ये भी जा रहा है कि राउत ने सीएम बनने की अटकलों को खारिज कर दिया है। हालांकि, सीएम पर अंतिम फैसला 4 बजे होगा। 4 बजे मुंबई में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की अहम बैठक है।

इससे पहले शिवसेना (Shiv Sena) नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने सरकार गठन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सीएम तो शिवसेना का ही होगा और वो भी पूरे 5 साल तक। सभी दल शिवसेना के सीएम मुद्दे पर राजी हो गए हैं। इसके साथ ही पूर्व गठबंधन सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ सरकार बनाने की बात पर उन्होंने कहा कि अब सारे रास्ते बंद हो गए हैं। राउत ने कहा कि अगर बीजेपी इंद्र का सिंहासन देगी, वो भी हमें मंजूर नहीं होगा।

पत्रकारों से बातचीत में शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि दो दिन में मुख्यमंत्री को लेकर फैसला हो जाएगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता और शिवसैनिक चाहते हैं कि उद्धव ठाकरे राज्य के सीएम बनें।

संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र की नई सरकार का गठन शिवसेना के नेतृत्व में होगा। वहीं सरकार गठन के लिए दावा पेश करने के सवाल पर राउत ने कहा कि कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के वरिष्ठ नेताओं की बैठक होने वाली है। इस बैठक के बाद हम निर्णय लेंगे कि सरकार बनाने के लिए राज्यपाल के समक्ष कब दावा पेश करना है। राउत ने कहा कि राज्य में जल्द ही सरकार का गठन हो जाएगा।

वही आज एक बार फिर संजय राउत ने अपने ट्विट के जरिए बीजेपी पर हमला बोला है उन्होंने कहा कभी-कभी कुछ रिश्तों से बाहर आ जाना ही अच्छा है, अहंकार के लिए नहीं स्वाभिमान के लिए। वही सामना के जरिए शिवसेना ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला किया है। सामना में लिखा गया है कि आज रोजगार मर चुका है। इसके अलावा जीएसटी क्लेक्शन, बीपीसीएल, नौकरियां समेत कई मसलों पर सरकार को घेरा गया है।

दरअसल, बीजेपी के साथ गठबंधन में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ने वाली शिवसेना के सत्ता में बराबार की भागीदारी और ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद की मांग को लेकर दोनों दलों में सहमति नहीं बन पाई थी। अब एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर शिवसेना सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत