न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर शरद पवार का आया बयान, कहा - अभी थोड़ा और वक्त लगेगा

शिवसेना का कहना है कि बालासाहेब ठाकरे के स्मृति दिवस पर हम सरकार बनायेंगे लेकिन वही दूसरी तरफ शिवसेना का साथ दे रही एनसीपी का कहना है कि सरकार बनाने में अभी थोड़ा और वक्त लगेगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 Nov 2019 9:01:15

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर शरद पवार का आया बयान, कहा - अभी थोड़ा और वक्त लगेगा

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव फिर नतीजों में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन (NDA) को बहुमत मिलना लेकिन मुख्यमंत्री पद की चाह ने इस 30 साल पुराने गठबंधन को तोड़ दिया और अंत में महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लग गया। पिछले 20-22 दिनों की इन घटनाओं के बाद शिवसेना कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर कॉमन मिनिमम प्रोग्राम (CMP) के तहत सरकार बनाने का दावा पेश करने वाली है। शिवसेना का कहना है कि बालासाहेब ठाकरे के स्मृति दिवस पर हम सरकार बनायेंगे लेकिन वही दूसरी तरफ शिवसेना का साथ दे रही एनसीपी का कहना है कि सरकार बनाने में अभी थोड़ा और वक्त लगेगा।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार एनसीपी के मुखिया शरद पवार ने कहा है कि सरकार बनाने में अभी थोड़ा और वक्त लगेगा। पवार शुक्रवार को नागपुर में कांग्रेस विधायक नितिन राउत के आवास पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने वार्तालाप के दौरान यह बातें कहीं। उन्होंने मध्यावधि चुनाव की संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि सरकार बनने में भले थोड़ा विलंब हो, लेकिन प्रदेश में 5 साल के लिए स्थायी सरकार बनाई जाएगी। पवार का यह बयान उनकी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ सरकार गठन के मुद्दे पर होने वाली बैठक से पहले आया है।

महाराष्ट्र में सरकार गठन के मुद्दे पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच 17 या 18 नवंबर को दिल्ली में अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में तीनों दलों के बीच सरकार गठन से पहले ड्रॉफ्ट किए गए कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर भी शीर्ष नेताओं की मुहर लग सकती है। दरअसल, कॉमन मिनिमम प्रोग्राम (CMP) के तहत शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच मंत्रियों को लेकर 14-14-12 पर बात हुई है। इसके साथ-साथ यह भी तह हो गया है कि पूरे पांच साल के लिए मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा। बता दे बालासाहेब ठाकरे के स्मृति दिवस 17 नवंबर को है। ऐसे में इस दिन सरकार ठन की संभावनाएं न के बराबर ही नजर आ रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका