न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस-शिवसेना-एनसीपी में बनी सहमति, उद्धव ठाकरे होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री!

शुक्रवार को नेहरू सेंटर में हुई बैठक के बाद राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने साफ कर दिया कि शिवेसना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के नेतृत्व को लेकर हमारे बीच सहमति बन गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 22 Nov 2019 7:39:17

कांग्रेस-शिवसेना-एनसीपी में बनी सहमति, उद्धव ठाकरे होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री!

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर अब तस्वीर साफ हो चुकी है। शुक्रवार को नेहरू सेंटर में हुई बैठक के बाद राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने साफ कर दिया कि शिवेसना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के नेतृत्व को लेकर हमारे बीच सहमति बन गई है। उन्होंने कहा कि चर्चा अभी भी जारी है और शनिवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह बता दिया जाएगा कि हम राज्यपाल के पास कब जाएंगे। बैठक के बाद उद्धव का कहना है कि बातचीत के बाद लोगों के सामने आएंगे। कई मुद्दों पर हमारे बीच सहमति बन गई है। हालांकि हम किसी मुद्दे को टालना नहीं चाहते हैं। हम हर मुद्दे पर आम सहमति चाहते हैं।

हालाकि, इस बैठक के बाद बीजेपी ने शिवसेना पर हमला बोला है। बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, शिवसेना के झंडे में ध्वज भगवा है लेकिन डंडा कांग्रेस का लग गया है। उन्होंने कहा शादी तो हो जाएगी लेकिन वंश आगे नहीं बढ़ेगा।

वही अशोक गहलोत का कहना है कि शिवसेना और कांग्रेसमें मुद्दे तो रहेंगे लेकिन समय के साथ उसका समाधान हो जाएगा। कांग्रेस शिवसेना के साथ आई, यह राजनीति है। कभी सीपीआई ने बीजेपी से हाथ मिलाया था और बीजेपी ने पीडीपी से। सोनिया गांधी ने इसका निर्णय लिया है। कई चीजें अभी भी फाइनल करनी हैं लेकिन बीजेपी को हराने के लिए एक साथ आना जरूरी था। बीजेपी के कुप्रबंधन से निजात दिलाने के लिए कांग्रेस सबकुछ करेगी।

इससे पहले संजय राउत एक बार फिर कह चुके है कि मुख्यमंत्री तो शिवसेना का ही होगा और पूरे 5 साल के लिए। शिवसैनिकों की इच्छा है कि उद्धव ठाकरे जी यह पद संभालें। भाजपा की ओर से ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री का प्रस्ताव मिलने के दावे को राउत ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अब वह हमें इंद्र का सिंहासन भी दें तो उनके साथ सरकार नहीं बनाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका