न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र / राज्य में 29,100 संक्रमित मरीज, रिकवरी रेट 22%, मुंबई में तैयार हुआ देश का पहला ओपन हॉस्पिटल

कोविड-19 की स्थिति और लॉकडाउन 4 को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को बैठक की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 May 2020 3:19:54

महाराष्ट्र / राज्य में 29,100 संक्रमित मरीज, रिकवरी रेट 22%, मुंबई में तैयार हुआ देश का पहला ओपन हॉस्पिटल

कोरोना संक्रमण के मामले महाराष्ट्र में 29 हजार 100 तक पहुंच गए है। यहां पिछले 24 घंटे में 1576 नए केस सामने आए हैं और 49 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना से अब तक 1068 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में कोरोना एक्टिव केस 21,467 हैं। मुंबई की बात करें तो यहां पर कोरोना के 17671 केस हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 933 नए मामले सामने आए हैं और 34 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में कोरोना से अब तक 655 लोगों की जान जा चुकी है।
तैयार हुआ एक हजार बेड का ओपन हॉस्पिटल

मुंबई के पश्चिमी उपनगर बांद्रा में एमएमआरडीए मैदान में देश का पहला ओपन हॉस्पिटल तैयार हो गया है। 1008 बेड वाले इस ओपन हॉस्पिटल में मरीजों के रहने, ऑक्सीजन और जांच की सुविधाएं हैं। हॉस्पिटल में नॉन क्रिटिकल संक्रमितों का इलाज होगा।

लॉकडाउन को लेकर शरद पवार और सीएम ठाकरे में चर्चा

कोविड-19 (Covid-19) की स्थिति और लॉकडाउन 4 को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को बैठक की। इस बैठक के बाद सीएम ठाकरे ने कहा, 'लॉकडाउन की स्थिति, राज्य की अगले चरण की योजनाओं और कुछ हिस्सों में आर्थिक गतिविधयां बहाल करने के संबंध में समीक्षा बैठक हुई।'

वहीं, राकांपा ने ट्वीट किया, 'राकांपा प्रमुख शरद पवार ने केन्द्र द्वारा घोषित विशेष आर्थिक पैकेज, प्रवासी मजूदरों की समस्या, बेरोजगारी और औद्योगिक मामलों की समीक्षा की और आगे की नीति दिशा तय करने पर भी चर्चा हुई।'

coronavirus in india,mumbai coronavirus cases,virus cases in pune,covid-19 cases,corona virus cases in nagpur,maharashtra,coronavirus,news,news in hindi

मुंबई में रिकवरी रेट 25%

मुंबई में रिकवरी रेट 25% है वहीं राज्य में 22% रिकवरी रेट है। मुंबई में हर चौथा मरीज ठीक हो रहा है। राज्य में 14 मई तक 27,524 केस सामने आए। इलाज के बाद इनमें से 6,059 मरीज ठीक होकर घर गए। मुंबई से सटे उपनगरों में मीरा-भाईंदर का रिकवरी रेट सबसे बेहतर 60% है। उल्हासनगर में 81 में से सिर्फ 11 मरीज ठीक हुए।

बीएमसी ने कोरोना टेस्टिंग को लेकर नई गाइडलाइन जारी की

- गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी डेट 5 दिन के आसपास है तो उनकी कोरोना जांच करवाना अनिवार्य होगा

- डॉक्टरों को भी सिर्फ उन्हीं लोगों को कोरोना जांच की सलाह देनी है, जिनमें कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दे। इसके साथ ही नियमित डायलिसिस कराने वाले मरीजों की हर बार कोरोना टेस्ट नहीं कराना होगा, इनमें कोरोना के लक्षण पाएं जाएंगे, तभी टेस्ट किया जाएगा।

- कोरोना की जांच करने के लिए आपके पास सरकारी, बीएमसी या फिर रजिस्टर्ड डॉक्टरों की प्रिस्क्रिप्शन अनिवार्य है

- कोरोना संक्रमित मरीज के कॉन्टेक्ट में आए परिवार के सदस्य और क्वारैंटाइन सेंटर में रखे गए लोगों की अब कोरोना जांच 5वें या फिर 14वें दिन एक ही बार होगी। अगर जांच रिपोर्ट में कोरोना के लक्षण नही पाए जाते तो उनको डिस्चार्ज कर दिया जाएगा

बीएमसी ने 250 बसों को एम्बुलेंस बनाने का लिया फैसला

मरीजों को हॉस्पिटल और हाई रिस्क कॉन्टैक्ट वालों को क्वारैंटाइन सेंटर ले जाने के लिए एम्बुलेंस की कमी दूर करने के लिए बीएमसी ने 250 बसों को एम्बुलेंस बनाने का फैसला किया है। इनमें 50 बेस्ट बसें और 200 मिनी बसें शामिल हैं। इनमें से आधी एम्बुलेंस बनकर तैयार हैं।

1140 पुलिसकर्मी संक्रमित, 10 की मौत

महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस (COVID-19)से 1140 पुलिसकर्मी संक्रमित हो गए हैं। इनमें से 862 एक्टिव केस है। 268 मरीज ठीक हो गए हैं और 10 की मौत हो गई है। 57 वर्षीय मुंबई पुलिस के अधिकारी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। मुंबई पुलिस ने ट्विटर पर ये जानकारी दी। मधुकर माने 15 दिनों से छुट्टी पर थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका