न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'कीचड़बाज' MLA को पुलिस ने किया गिरफ्तार, FIR दर्ज

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे और कांग्रेस विधायक नितेश राणे द्वारा गुरुवार को नगर पालिका के इंजीनियर के साथ मारपीट, गाली-गलौज और कीचड़ डलवाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 July 2019 7:12:25

'कीचड़बाज' MLA को पुलिस ने किया गिरफ्तार, FIR दर्ज

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे और कांग्रेस विधायक नितेश राणे द्वारा गुरुवार को नगर पालिका के इंजीनियर के साथ मारपीट, गाली-गलौज और कीचड़ डलवाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी विधायक और उनके 50 समर्थकों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 353, 342, 332, 324, 323, 120(ए), 147, 143, 504, 506 के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अब पूरे मामले में आरोपी विधायक से पूछताछ करेगी। कांग्रेस विधायक नितेश राणे के खिलाफ सिंधुदुर्ग जिले के कुडाल पुलिस स्टेशन में मुकदमा भी दर्ज हो गया है। पीड़ित इंजीनियर ने अपने खिलाफ हुए उत्पीड़न पर पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है।

विधायक को अफसोस नहीं, कहा - FIR का डर नहीं

कांग्रेस विधायक को अपनी इस हरकत पर जरा भी पछतावा नहीं है। आरोपी विधायक साफ कह चुके हैं कि उन्हें FIR का भी डर नहीं है। नितेश राणे ने कहा कि मेरे खिलाफ केस भी दर्ज होता है तो मुझे उसकी परवाह नहीं। अब व्यक्तिगत रूप से मैं काम पर नजर रखूंगा। इस घटना पर नितेश राणे ने कहा है कि लोगों ने सड़क के लिए अपनी जमीन दी है। सड़क की हालत खराब है, इसलिए ऐसा करना होगा। ये अधिकारी अभिमानी हैं, इसलिए उन्हें सबक सिखाने की जरूरत है।

maharashtra,congress mla,nitesh rane,statement,engineer,congress,news,news in hindi

क्या है पूरा मामला?

मुंबई के आसपास और कोंकण इलाके में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते कणकवली से विधायक नितेश ने नगर पालिका के डिप्टी इंजीनियर प्रकाश शादेकर को कणकवली इलाके में सड़क निरीक्षण के लिए बुलाया था। इंजीनियर जैसे ही वहां पहुंचे राणे के समर्थकों ने उन पर कीचड़ से भरी बाल्टी उड़ेल दी। यही नहीं विरोध करने पर उनके साथ हाथापाई भी की गई। दरहसल, लगातार हो रही बारिश से मुंबई-गोवा हाईवे पर बड़े-बड़े खड्डे और कीचड़ जमा हो गया। विधायक इसी बात से नाराज थे। इस घटना के बाद नितेश ने कहा कि हमने इसके माध्यम से इंजीनियर को बताया कि कैसे लोग बारिश के बाद परेशान होते हैं। इस घटना से निगम कर्मचारी नाराज हैं और उन्होंने विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हड़ताल पर जाने की धमकी दी।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
25 करोड़ के कैमरून ग्रीन को मिली हरी झंडी, क्या अब बदलेगी KKR की किस्मत? जानें पूरी कहानी
25 करोड़ के कैमरून ग्रीन को मिली हरी झंडी, क्या अब बदलेगी KKR की किस्मत? जानें पूरी कहानी
IPL 2026: 70 रन की दमदार पारी से शुभमन गिल ने रचा इतिहास, गुजरात टाइटंस के लिए इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले बने पहले खिलाड़ी
IPL 2026: 70 रन की दमदार पारी से शुभमन गिल ने रचा इतिहास, गुजरात टाइटंस के लिए इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले बने पहले खिलाड़ी
IPL में BCCI का सख्त फैसला, मैदान में एंट्री पर लगा प्रतिबंध; नए नियम से खिलाड़ियों पर कड़ी पाबंदी
IPL में BCCI का सख्त फैसला, मैदान में एंट्री पर लगा प्रतिबंध; नए नियम से खिलाड़ियों पर कड़ी पाबंदी
IPL 2026 Points Table: गुजरात टाइटंस की पहली जीत से अंक तालिका में हलचल, बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: गुजरात टाइटंस की पहली जीत से अंक तालिका में हलचल, बड़ा उलटफेर
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
IPL में बाउंसर का नियम: एक ओवर में गेंदबाज कितनी बार कर सकता है शॉर्ट बॉल का इस्तेमाल?
IPL में बाउंसर का नियम: एक ओवर में गेंदबाज कितनी बार कर सकता है शॉर्ट बॉल का इस्तेमाल?