न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र : मुख्यमंत्री पद पर सस्पेंस खत्म, उद्धव ठाकरे के नाम पर सहमति, आज हो सकती है सरकार गठन की घोषणा!

महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन का रास्ता अब लगभग साफ हो गया है। शुक्रवार को मुंबई में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की बैठक के बाद मुख्यमंत्री के लिए उद्धव ठाकरे के नाम पर सहमति बनी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Nov 2019 7:10:02

महाराष्ट्र : मुख्यमंत्री पद पर सस्पेंस खत्म, उद्धव ठाकरे के नाम पर सहमति, आज हो सकती है सरकार गठन की घोषणा!

महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन का रास्ता अब लगभग साफ हो गया है। शुक्रवार को मुंबई में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की बैठक के बाद मुख्यमंत्री के लिए उद्धव ठाकरे के नाम पर सहमति बनी है। वही शिवसेना (Shiv Sena) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हैं। हालाकि, मुख्यमंत्री पद पर तो उद्धव ठाकरे के नाम पर सहमति बन गई है। लेकिन कुछ मसले अभी भी सुलझे नहीं हैं। दरअसल, शुक्रवार को तीनों दलों की बैठक के बाद कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बातचीत अभी चल रही है। कल फिर से बात होगी। व्हाण ने कहा, 'बातचीत शनिवार को जारी रहेगी। कांग्रेस और एनसीपी के बीच कल नई दिल्ली में चर्चा खत्म हुई थी और आम स्थिति पर सहमति बन गई। ठाकरे के नेतृत्व में सरकार बनाने के पवार के बयान पर किए गए सवाल पर चव्हाण सीधा जवाब देने से बचे और सिर्फ इतना कहा कि 'उन्होंने जो भी कहा है कि वह रिकॉर्ड पर है।'

पृथ्वीराज चव्हाण के इस बयान के बाद जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कहा कि बातचीत अभी अधूरी है। यानी कुछ बातें अभी भी हैं, जिन पर सहमति बननी बाकी है। अहमद पटेल ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के बीच सरकार बनाने पर बातचीत अनिर्णायक है और चर्चा शनिवार को भी जारी रहेगी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना के बीच बातचीत सकारात्मक रही और वे कई निष्कर्षों पर पहुंचे हैं। बता दे, एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना की शनिवार को एक और अहम बैठक होने वाली है।

वही इससे पहले मुंबई के वर्ली इलाके स्थित नेहरु सेंटर में शुक्रवार को हुई बैठक के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा ये साफ है कि नेतृत्व का मुद्दा हमारे सामने नहीं है। तीनों दलों ने उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर सहमति दे दी है। शरद पवार ने कहा, शनिवार को तीनों पार्टियों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस है। पार्टियों के बीच चर्चा अभी चल रही है। कल यानि शनिवार को हम फैसला करेंगे कि राज्यपाल से कब मिलना है। शरद पवार ने आगे कहा, बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। ड्राफ्टिंग की प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री पद को लेकर अब किसी प्रकार का मतभेद नहीं है। सभी ने इस बात पर सहमति जताई कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महाराष्ट्र में सरकार बनाई जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत