न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जंगल के अंदर बौद्ध भिक्षु लगा रहा था ध्यान, खा गया तेंदुआ

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में रामदेगी वन में एक पेड़ के नीचे ध्यान कर रहे 35 वर्षीय बौद्ध भिक्षु को मंगलवार को तेंदुए ने मार डाला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Dec 2018 7:34:25

जंगल के अंदर बौद्ध भिक्षु लगा रहा था ध्यान, खा गया तेंदुआ

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में रामदेगी वन में एक पेड़ के नीचे ध्यान कर रहे 35 वर्षीय बौद्ध भिक्षु को मंगलवार को तेंदुए ने मार डाला। नागपुर से 150 किलोमीटर दूर स्थित पूर्वी महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में तेंदुए के हमले में मारे गए भिक्षु की पहचान राहुल वाल्के के रूप में की गई है। यह जानकारी बुधवार को एक अधिकारी ने दी। अधिकारियों ने बताया कि मृतक भिक्षु पिछले एक महीने से इस स्थान पर ध्यान कर रहे थे। तडोबा अंधारी बाघ संरक्षित क्षेत्र (बफर) के उप निदेशक गजेन्द्र नरवाने ने बताया, ‘‘यह घटना मंगलवार को सुबह 9.30-10 बजे (11 दिसंबर) के आस पास हुई। उस वक्त जंगल में एक पेड़ के नीचे भिक्षु ध्यान कर रहा था।’’ जंगल में एक ऐतिहासिक बौद्ध मंदिर से कुछ दूरी पर पेड़ स्थित है।

नरवाने ने बताया कि पिछले एक महीने से भोजन लाने के लिए वाल्के के साथ दो बौद्ध भिक्षु जाते थे। उन्होंने बताया कि जंगली पशु की उपस्थिति के बारे में बौद्ध भिक्षु को चेतावनी दी गई थी। एक अन्य भिक्षु का कहना है कि जब वह बुधवार सुबह वाल्के को खाना देने जा रहे थे तो उन्होंने जानवर को हमला करते देखा था। जब वह मदद के लिए दूसरे लोगों को लेकर लौटा, तब तक वाल्के की मौत हो चुकी थी। वाल्के का शव घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है। वन अधिकारी जीपी नरावने ने चेतावनी देते हुए कहा, मैं हर किसी को कहूंगा कि जंगल के अंदर बिल्कुल ना जाएं।

बता दें, ताडोबा रिजर्व 88 चीतों का घर है। इसके अलावा तेंदुए, भालू समेत दूसरे जानवर भी इस जंगल में घूमते रहते हैं। राज्य सरकार के अधिकारियों ने बताया कि वाल्के के परिवार को 12 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।बता दें कि इसी इलाके का एक बाघ 510 किलोमीटर चलकर महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश जा पहुंचा था और उसने दो किसानों की जान ले ली थी।

करीब 4 महीने की मशक्कत के बाद गत सोमवार को 2 साल के एक बाघ को पकड़ लिया गया था। यह बाघ 15 अगस्त को चंद्रपुर के सुपर थर्मल पावर स्टेशन से निकला था। मध्य प्रदेश के सारणी में सतपुड़ा पावर स्टेशन पहुंचने पर इसे पकड़ा गया। चार महीने में इस बाघ ने 510 किमी की दूरी तय की, जो विशेषज्ञों के मुताबिक देश में सबसे लंबा सफर है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत