न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MP: पांच दिन में दो लड़कियों से शादी करने वाला दूल्‍हा हुआ गायब, पढ़े पूरा मामला

मध्य प्रदेश के खंडवा से बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है।यहां एक व्यक्ति ने पांच दिनों में दो लड़कियों के साथ शादी की और उसके बाद से वह गायब है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 20 Dec 2020 11:03:21

MP: पांच दिन में दो लड़कियों से शादी करने वाला दूल्‍हा हुआ गायब, पढ़े पूरा मामला

मध्य प्रदेश के खंडवा से बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है।यहां एक व्यक्ति ने पांच दिनों में दो लड़कियों के साथ शादी की और उसके बाद से वह गायब है। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। खंडवा की कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी बी एल मंडलोई का कहना है कि एक लड़की के परिजन द्वारा शनिवार को की गई शिकायत पर पुलिस इस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है। उन्होंने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि पांच दिनों के अंतराल में शादी करने वाला 26 वर्षीय यह व्यक्ति इंदौर के मूसाखेडी इलाके का रहने वाला है और उसने खंडवा की लड़की से दो दिसंबर को कथित तौर पर शादी की है। जबकि दूसरी लड़की से इंदौर जिले के महू तहसील के एक गांव में सात दिसंबर को कथित तौर पर शादी की है।

ऐसे हुआ खुलासा

खंडवा की कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी मंडलोई ने बताया, ‘शिकायत के अनुसार इस व्यक्ति की दूसरी शादी में खंडवा से एक व्यक्ति गया था, जो पहली लड़की का रिश्तेदार था। उसने दूल्हे बने इस व्यक्ति को पहचान लिया और उसकी फोटो खींचकर जिस लड़की से उसने पहली शादी की थी, उसके परिजन को भेज दी। इससे उसकी दूसरी शादी करने की पोल खुल गई थी।’ इसके बाद खंडवा की लड़की के परिवार वालों ने यहां पुलिस में शिकायत की और मांग की कि उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए।

शादी में 10 लाख रुपये किए खर्च

मंडलोई ने बताया कि शिकायत के अनुसार इस परिवार ने शादी में और दुल्हन को दिये जाने वाले सामान में करीब 10 लाख रुपये खर्च करने का दावा किया है। इसमें यह भी कहा गया है कि लड़की से शादी करने के बाद वह उसे अपने घर इंदौर भी ले गया था। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों के बाद उसने लड़की से कहा कि वह कुछ आवश्यक काम से भोपाल जा रहा है, लेकिन वह महू गया और दूसरी लड़की से उसने शादी कर ली। मंडलोई ने बताया कि सात दिसंबर के बाद दूसरी शादी करने के बाद यह व्यक्ति अब तक अपने घर नहीं आया है और उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि उसकी तलाश की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?