न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वॉरियर्स से दुर्व्यवहार / सर्वे कर रही टीम पर हमला, शिक्षिका को थप्पड़ मारा, मोबाइल तोड़ा

कोरोना वायरस की रोकथाम में लगे स्वास्थ्यकर्मी पर हमले की घटनाएं इन दिनों काफी सामने आ रही है। हाल ही में मध्य प्रदेश में एक बार फिर से स्वास्थ्यकर्मियों की टीम पर हमला किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Apr 2020 3:50:45

कोरोना वॉरियर्स से दुर्व्यवहार / सर्वे कर रही टीम पर हमला, शिक्षिका को थप्पड़ मारा, मोबाइल तोड़ा

कोरोना वायरस की रोकथाम में लगे स्वास्थ्यकर्मी पर हमले की घटनाएं इन दिनों काफी सामने आ रही है। हाल ही में मध्य प्रदेश में एक बार फिर से स्वास्थ्यकर्मियों की टीम पर हमला किया गया है। घटना मध्य प्रदेश के इंदौर की है। जहां स्वास्थ्य विभाग की सर्वे कर रही टीम पर पलासिया थाने के विनोबा नगर में हमला किया गया। सर्वे टीम पर चाकू से हमला किया गया। वहीं बीच-बचाव करने के लिए आए पड़ोसियों को भी इस दौरान चाकू लग गया।

सर्वे टीम में डॉक्टर, टीचर, पैरामेडिकल औए आशा कार्यकर्ता शामिल थे। हमला करने वाला शख्स इलाके का गुंडा बताया जा रहा है। हमले के बाद सभी स्वास्थ्यकर्मी पलासिया थाने पहुंचे। जहां उन्होंने पूरी घटना के बारे में बताया और शिकायत दर्ज करवाई।

शिक्षिका को थप्पड़ मारा, महिलाओं को अभद्र शब्द महिलाओं को अभद्र शब्द

उन्होंने घटना के बारे में बताया कि हमलावर ने सर्वे टीम में शामिल शिक्षिका को थप्पड़ मारा और उनका मोबाइल भी तोड़ दिया। इसके साथ ही महिलाओं को अभद्र शब्द भी कहे गए। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे इन्चार्ज डॉक्टर प्रवीण चौरे ने इस घटना की पुष्टि की। डॉ प्रवीण चौरे का दावा है कि आदतन अपराधी पारस ने सर्वे टीम पर हमला किया। आरोपी लॉकडाउन के दौरान ऑटो से शराब बेचने का काम कर रहा था। उस पर गांजा बेचने का भी आरोप है। शुक्रवार रात इसी बात को लेकर उसका पड़ोसियों से विवाद हुआ था। शनिवार सुबह भी वहां तनातनी का माहौल था। तभी सर्वे टीम पहुंची तो उसने हमला कर दिया।

सर्वे टीम में शामिल आशा कार्यकर्ता ने रोहिणी ने बताया कि सर्वे करने क्षेत्र में पहुंचे थे। यहां पर कुछ पारिवारिक विवाद चल रहा था। यह देख हम कुछ दूरी पर खड़े हो गए। इसी दौरान एक व्यक्ति जिसने खूब शराब पी रखी थी। वह हमारी ओर दौड़ा और सर्वे कर रहीं टीचर मैडम पर हमला कर दिया। उसने उनके साथ मारपीट कर मोबाइल छीना और जमीन पर पटक दिया। उसने हम पर भी हमला करने की कोशिश की।

पड़ोसी कमल का कहना है कि आरोपी मेरे घर के बाहर शराब बेच रहा था। दो दिन पहले मैंने घर के सामने लाइट जलाई तो उसने विरोध किया। बोला कि लाइट बंद कर नहीं तो तुझे मारूंगा। मैंने उसे शराब बेचने से मना करते हुए घर के दोनों तरफ की लाइट जला दी। इस पर उसने शनिवार सुबह जानलेवा हमला किया। पीछे से दरवाजे से घुस कर चाकू से हमला कर दिया। चाकू मेरे हाथ पर लगा किचन में तोड़फोड़ करने के साथ ही महिलाओं और बच्चों को भी पीटा। इसके बाद वह भाग गया। थोड़ी देर बाद फिर से चार लड़कों के साथ आया और हमला किया।

सर्वे टीम पर किसी भी प्रकार से मारपीट नहीं की गई

एएसपी जयवीर सिंह के अनुसार, आरोपी पारस यादव के शराब बेचने की जानकारी मिली है। उसके पड़ोस में अशोक और कमल यादव रहते हैं। पड़ोसियों ने दोनों तरफ लाइट लगा दी है। पारस को ऐसा लग रहा है कि इन्होंने लाइट मेरे कारण ही लगाई और यहां की सारी जानकारी पुलिस को देते हैं। रात में मोबाइल टीम क्षेत्र में पहुंची तो किसी ने बताया कि पारस यहां बदमाशी कर रहा है। इस पर आरोपी को लगा कि इन्होने ही पुलिस से मेरी शिकायत की थी। इसी बात को लेकर सुबह तीनों में विवाद हो रहा था। इसी दौरान सर्वे करने गई महिलाकर्मी को मोबाइल चलाता देख पारस को लगा कि महिला ने या तो उसका वीडियो बनाया या किसी को शिकायत की। इसी बात को लेकर उसने हमला कर दिया। सर्वे टीम पर किसी भी प्रकार से मारपीट नहीं की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पुलिस तैनात थी। आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। सर्वे टीम द्वारा हमले की जो बात कही गई है, उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

इंदौर कमिश्नर आकाश त्रिपाठी ने यह स्पष्ट किया है कि सर्वे टीम पर हमला नहीं किया गया है। यह उस कॉलोनी में रहने वाले दो लोगों के बीच लड़ाई का आपसी मामला था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर