न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश / बिना मास्क पहने दिखाई दिए स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा के कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की अनदेखी की गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Jul 2020 1:49:58

मध्य प्रदेश / बिना मास्क पहने दिखाई दिए स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की गुजारिश की जा रही है लेकिन कई जगहों पर मंत्रियों द्वारा इन दोनों नियमों का उल्लंघन करते हुए देखा जा रहा है। हाल ही में मध्य प्रदेश के शिवपुरी में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा के कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की अनदेखी की गई। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ताओं की भीड़ थी। सब एक साथ खड़े हुए हैं। इस कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग की कोई परवाह नहीं कि गई। खुद स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मास्क नहीं लगाए हुए थे और न ही बीजेपी कार्यकर्ता मास्क लगाए हुए थे। कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने दोनों मंत्रियों को अपनी ओर से सम्मान में तलवारें भेंट की।

इस दौरान मंत्री के साथ कांग्रेस से बीजेपी में आए राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा भी मौजूद रहे। नरोत्तम मिश्रा ने मंच से सफाई दी कि जो राजनीतिक घटनाक्रम घटा है, उसमें चवन्नी का भी लेनदेन नहीं हुआ। कोरोना के बीच इस चुनावी मंच से नरोत्तम मिश्रा ब्राह्मण कार्ड भी खेल गए। बता दे, कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए सुरेश राठखेड़ा अभी हाल में राज्य मंत्री बनाए गए हैं। सुरेश राठखेड़ा पोहरी से विधायक थे। बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने विधायकी छोड़ दी थी। राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा ने कहा कि महाराज (ज्योतिरादित्य सिंधिया) ने नरोत्तम मिश्रा को जिम्मेदारी दी है कि पोहरी को आप जिताएं, क्योंकि यहां ब्राह्मण मतदाता अधिक हैं।

इस मौके पर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस की सरकार गिराने में लेनदेन की अफवाह पर सफाई देते हुए कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के अपमान के चलते कांग्रेस को छोड़ा। यह राजनीतिक घटनाक्रम था, न कि आर्थिक घटनाक्रम। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हमने सुरेश को चवन्नी भी नहीं दी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पंजाब में कांग्रेस किसे बनाएगी CM का चेहरा? सचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया खेल
पंजाब में कांग्रेस किसे बनाएगी CM का चेहरा? सचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया खेल
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
हिंदी में 173 करोड़ पार कमाई, क्या तेलुगु में भी चलेगा 'हनुमान अंश' का जादू?
हिंदी में 173 करोड़ पार कमाई, क्या तेलुगु में भी चलेगा 'हनुमान अंश' का जादू?
राजस्थान में सख्ती, पंजाब में नरमी? CJP के ऑडिट पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल
राजस्थान में सख्ती, पंजाब में नरमी? CJP के ऑडिट पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी पर ED कार्रवाई के बीच उठाया बड़ा कदम
हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी पर ED कार्रवाई के बीच उठाया बड़ा कदम
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’