न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ज्योतिरादित्य और दिग्विजय सिंह के बीच जमकर हुई तू-तू मैं-मैं, राहुल गांधी को आया गुस्सा

मध्य प्रदेश Madhya Pradesh में शिवराज चौहान को हराने के लिए पूरा दम लगाने का दावा करने वाले राहुल Rahul Gandhi के लिए पार्टी नेताओं में फूट बड़ी समस्या बन गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 01 Nov 2018 4:29:25

ज्योतिरादित्य और दिग्विजय सिंह के बीच जमकर हुई तू-तू मैं-मैं, राहुल गांधी को आया गुस्सा

मध्य प्रदेश Madhya Pradesh में शिवराज चौहान को हराने के लिए पूरा दम लगाने का दावा करने वाले राहुल Rahul Gandhi के लिए पार्टी नेताओं में फूट बड़ी समस्या बन गई है। टिकटों के बंटवारे को लेकर दिग्विजय सिंह Digvijay Singh और ज्योतिरादित्य सिंधिया Jyotiraditya Scindia में जमकर तू-तू मैं-मैं हुई उस समय राहुल गांधी वही पर मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक इन दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं इतनी बढ़ गई कि राहुल गांधी भी नाराज़ हो गए। बाद में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दोनों के बीच उठे मतभेद को सुलझाने के लिए अहमद पटेल और अशोक गहलोत सरीखे वरिष्ठ नेताओं की एक कमेटी बना दी। प्रदेश में गुटों में बंटी कांग्रेस में इस बार भी हालात सामान्य नहीं हैं। अपनी पसंद के उम्मीदवार को टिकट दिलाने को लेकर प्रदेश के दो बड़े नेताओं में राहुल गांधी के सामने ही झगड़ा हो गया।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और सीएम बनने की चाह रखने वाले सिंधिया ने अपने समर्थकों को टिकट दिलाने के लिए राहुल की अध्यक्षता वाली बैठक में ही तू-तू मैं-मैं कर लिया। सिंधिया के गढ़ गुना और दिग्गी के गढ़ राघोगढ़ में ज्यादा दूरी नहीं है लिहाज़ा आस-पास की विधानसभा सीटों पर दोनों के समर्थक टिकट मांग रहे हैं। इसके अलावा भी राज्य के कई हिस्सों में दोनों के समर्थकों के बीच तनातनी है। यही तनातनी राहुल गांधी के सामने खुलकर आ गई। बता दे, ऐसा सिर्फ एमपी ही नहीं, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी टिकट बंटवारे को लेकर मतभेद सामने आया है। छत्तीसगढ़ में प्रभारी पुनिया और भूपेश बघेल में तनातनी है। बघेल ने तो अपनी बात न माने जाने की हालत में इस्तीफा देने तक कि धमकी दे दी है। राजस्थान में भी प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट और प्रभारी अविनाश पांडे के बीच तकरार है। बीजेपी ने इन खबरों को राहुल की नेतृत्व क्षमता से जोड़ दिया। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल लाचार हैं और उनके सामने ही पार्टी नेता लड़ रहे हैं।

राहुल गांधी ने एमपी में दिग्गी, कमलनाथ और सिंधिया को एक मंच पर लाकर एकता का संदेश दिया था। राजस्थान में भी सचिन पायलट और अशोक गहलोत को राहुल ने एक मोटरसाइकिल पर बैठा दिया था लेकिन जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं पार्टी नेताओं के बीच गुटबाजी साफ दिख रही है। फिलहाल समस्या के समाधान के लिए अशोक गहलोत, वीरप्पा मोइली और अहमद पटेल की तीन सदस्यीय कमेटी बना दी है। एमपी के दो दिग्गज राजाओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है और अगर जल्दी ही राहुल गांधी ने इसका हल नहीं निकाला तो राज्य में सत्ता में वापसी के राहुल के ख्वाब पर पलीता लगना तय है।

एमपी कांग्रेस में एक मशहूर जुमला है। वह ये की यहां कांग्रेस बीजेपी से नहीं बल्कि खुद कांग्रेस से ही हार जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत