Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश : जिस पुरुष मित्र के लिए 12 साल करवा चौथ रखा, उसी ने शक में एसिड डाल दिया

उज्जैन की साईंधाम कॉलोनी में बुधवार को एसिड अटैक की घटना सामने आई। महिला पर शक के चलते लिव इन में रह रहे एक पार्टनर ने एसिड डाल दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Nov 2020 9:33:11

मध्य प्रदेश : जिस पुरुष मित्र के लिए 12 साल करवा चौथ रखा, उसी ने शक में एसिड डाल दिया

उज्जैन की साईंधाम कॉलोनी में बुधवार को एसिड अटैक की घटना सामने आई। महिला पर शक के चलते लिव इन में रह रहे एक पार्टनर ने एसिड डाल दिया। पीड़ित सुनीता 12 साल से पार्टनर मुकेश के लिए करवा चौथ रख रही थी और आज ही के दिन उसे इस दरिंदगी का शिकार होना पड़ा। महिला के शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह झुलस चुका है। इस वारदात के बाद नीलगंगा पुलिस ने आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है।

सुनीता के पिता मनोहरलाल रावत ने बताया, 'बेटी की शादी साल 2000 में शमशाबाद के रहने वाले अनिल पटवा के साथ हुई थी। उससे दो बच्चे भी हुए। एक बेटा और एक बेटी। शादी की शुरुआत तो ठीक रही, लेकिन बाद में विवाद शुरू हो गया। वर्ष 2007 आते-आते संबंध इतना बिगड़ गया कि तलाक हो गया। उसके बाद गांव के ही शादीशुदा मुकेश ने हमदर्दी जताते हुए सुनीता से दोस्ती बढ़ाई। इसी बीच सुनीता को नर्सिंग का कोर्स कराया। कोर्स पूरा होने के बाद सुनीता उज्जैन शहर के तेजेनकर हॉस्पिटल में नौकरी करने लगी। उज्जैन के साईंधाम कॉलोनी में किराए के मकान में सुनीता और मुकेश रहने लगे थे।'
पिता मनोहर ने बताया- 'सुबह करीब साढ़े पांच बजे छोटी बेटी बबीता का फोन आया कि पापा आप जल्दी दीदी के घर पहुंचो। मुकेश ने दीदी के चेहरे पर एसिड फेंक दिया है। यह सुनते ही 10 मिनट में पत्नी के साथ सुनीता के घर पहुंच गया। सुनीता का सिर और ऊपरी हिस्सा बुरी तरह झुलस गया था। एम्बुलेंस से लेकर उसे जिला अस्पताल आए। वहां से रेफर कराकर तेजेनकर हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। अब जिंदगी का एक ही मकसद है। जब तक मुकेश को सजा नहीं दिला दूंगा, तब तक चैन नहीं मिलेगा।' सुनीता के परिजनों ने बताया कि मुकेश हमेशा उसपर शक करता था। यहां तक कि अस्पताल में आकर उसकी निगरानी करता। मरीजों और उनके परिजनों से सुनीता बात करती तो ऐतराज जाहिर करता। नौकरी छोड़ने के लिए दबाव बनाता। सुनीता का पहला पति तलाक के बाद बच्चों को अपने साथ ले गया। मुकेश भी शादीशुदा है। उसके भी दो बच्चे हैं। वह सुनीता के साथ 12 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रहता है। सुनीता जब भी शादी के लिए कहती तो मुकेश हमेशा टाल जाता। मुकेश दूध का व्यवसाय करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका