न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्यप्रदेश / शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव, लिखा- बचने का मैंने हर संभव प्रयास किया

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Jul 2020 1:20:57

मध्यप्रदेश / शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव, लिखा- बचने का मैंने हर संभव प्रयास किया

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण में तेजी देखी जा रही है। खासकर भोपाल में हालात चिंताजनक हैं। इसे देखते हुए राजधानी भोपाल में 24 जुलाई की रात से लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं, राज्य में बढ़ते कोरोना के कदम प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पहुंच गए है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है। उन्होंने कहा कि मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वे अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारनटीन में चले जाएं।

वे इस बीमारी से संक्रमित होने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, 'मैं कोरोना गाइडलाइंस का पूरा पालन कर रहा हूं। डॉक्टर की सलाह के मुताबिक, खुद को क्वारैंटाइन कर रहा हूं। मेरी प्रदेश की जनता से अपील है कि वे सावधानी रखें। जरा सी लापरवाही मुश्किल खड़ी कर सकती है।'

उन्होंने कहा, 'मैंने कोरोना से बचने की हर संभव कोशिश की, लेकिन लोग समस्याओं को लेकर मिलते ही थे।'

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, कोरोना का समय पर इलाज होता है तो व्यक्ति बिल्कुल ठीक हो जाता है। मैं 25 मार्च से प्रत्येक शाम को कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक करता रहा हूं। मैं यथासंभव अब वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोरोना की समीक्षा करने का प्रयास करूंगा।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मेरी अनुपस्थिति में अब यह बैठक गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, नगरी विकास एवं प्रशासन मंत्री, भूपेंद्र सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री, विश्वास सारंग और स्वास्थ्य मंत्री डॉ। पीआर चौधरी करेंगे। मैं खुद भी इलाज के दौरान प्रदेश में COVID-19 नियंत्रण के हरसंभव प्रयास करता रहूंगा।

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। कमलनाथ ने एक ट्वी में लिखा, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

बता दे, प्रदेश की राजधानी में भोपाल में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 10 दिन का लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस दौरान राजधानी को छोड़कर राज्य में एक जिले से दूसरे जिले की यात्रा करने के लिए ई-पास की जरूरत होगी। लॉकडाउन में क्लीनिक खोलने की अनुमति दी गई है। किराने की दुकानें बंद रहेंगी। लॉकडाउन में होटल, रेस्त्रां, किराना दुकानें, मॉल, धार्मिक स्थल, शिक्षण संस्थान, परिवहन सेवाएं, जिम, शराब दुकानें बंद रहेंगी। कोई समारोह नहीं होंगे। उधर, इंदौर में हफ्ते में 6 दिन में बाजार खुले रहेंगे। 27 जुलाई से राखी समेत सभी दुकानें सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहेंगी। ग्वालियर जिले में 2000 से ज्यादा मरीज हो गए हैं। उधर, श्योपुर में बिहार से धान रोपने आए 4 मजदूर भी पॉजिटिव मिले। उज्जैन में अब रविवार को लॉकडाउन रहेगा। शनिवार को बाजार खुले रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पंजाब में कांग्रेस किसे बनाएगी CM का चेहरा? सचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया खेल
पंजाब में कांग्रेस किसे बनाएगी CM का चेहरा? सचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया खेल
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
हिंदी में 173 करोड़ पार कमाई, क्या तेलुगु में भी चलेगा 'हनुमान अंश' का जादू?
हिंदी में 173 करोड़ पार कमाई, क्या तेलुगु में भी चलेगा 'हनुमान अंश' का जादू?
राजस्थान में सख्ती, पंजाब में नरमी? CJP के ऑडिट पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल
राजस्थान में सख्ती, पंजाब में नरमी? CJP के ऑडिट पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी पर ED कार्रवाई के बीच उठाया बड़ा कदम
हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी पर ED कार्रवाई के बीच उठाया बड़ा कदम
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’