न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शर्मनाक राजनीति का नमूना - मंदसौर रेप : अस्पताल में पीड़ित परिवार से BJP विधायक ने कहा - सांसद जी को शुक्रिया बोलो

मध्य प्रदेश के मंदसौर में सात साल की एक बच्ची को स्कूल के बाद अगवा कर लिया गया था। जिसके बाद उससे बर्बरता की गई और रेप की वारदात को अंजाम दिया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 30 Jun 2018 8:49:45

शर्मनाक राजनीति का नमूना - मंदसौर रेप : अस्पताल में पीड़ित परिवार से BJP विधायक ने कहा - सांसद जी को शुक्रिया बोलो

मध्य प्रदेश के मंदसौर में सात साल की एक बच्ची को स्कूल के बाद अगवा कर लिया गया था। जिसके बाद उससे बर्बरता की गई और रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। बच्ची के इस कदर वहशी बर्ताव किया गया कि वह अस्पताल में मौत और जिंदगी के बीच झूल रही है। देश के हर कोने से इस बच्ची के लिए इंसाफ की आवाज उठ रही है वहीं, दूसरी तरफ इस घटना पर राज्य के एक बीजेपी विधायक की शर्मनाक राजनीति का नमूना भी सामने आया है।

शुक्रवार को बीजेपी के क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता पीड़ित बच्ची की तबीयत का जायजा लेने इंदौर के एमवाय (MY) अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में बच्ची का परिवार भी मौजूद था। सांसद ने डॉक्टरों से बच्ची की तबीयत पूछने के बाद उसके मां-बाप से भी मुलाकात की।

अस्पताल में इस दौरान सांसद सुधीर गुप्ता के साथ इंदौर से बीजेपी विधायक सुदर्शन गुप्ता भी मौजूद थे। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए बच्ची को इंसाफ के दावे कर रहे थे, वहीं अस्पताल जाकर बच्ची का हाल-चाल जानने पर शिवराज सिंह के विधायक को राजनीति सूझ रही थी।

आरोप है कि बीजेपी सांसद ने जब पीड़ित परिवार से मुलाकात की तो विधायक सुदर्शन गुप्ता ने इसके लिए उनसे हर्जाने के रूप में धन्यवाद मांग लिया। सुदर्शन गुप्ता ने बच्ची के माता-पिता से कहा कि वे मंदसौर के सांसद महोदय का धन्यवाद करें, क्योंकि वह उनसे मिलने अस्पताल तक आए हैं।

इस पर बच्ची के माता-पिता ने सांसद सुधीर गुप्ता के सामने हाथ जोड़ लिए। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विधायक सुदर्शन गुप्ता ने कहा, 'सांसद जी को धन्यवाद बोलिए, स्पेशल आपके लिए आए हैं।'

बता दें कि पुलिस ने मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद