न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भोपाल / शराब की दुकानों पर महिला अफसरों की ड्यूटी, कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर बोला हमला

उपचुनाव के मुहाने पर खड़े मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने शिवराज सरकार को शराब दुकानों में महिलाओं की ड्यूटी लगाने पर जमकर खरी-खोटी सुनाई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Jun 2020 10:42:19

भोपाल / शराब की दुकानों पर महिला अफसरों की ड्यूटी, कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर बोला हमला

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में करीब 70 दिनों तक बंद रहने के बाद शराब की दुकानें खुलीं तो बड़ी संख्या में खरीदार वहां पहुंचे। हालाकि, इस दौरान दिल्ली की तरह सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियाँ तो नहीं उड़ी लेकिन एक विवाद जरुर खड़ा हो गया। दरअसल, जब यहां शराब की दुकाने खुली तो आबकारी विभाग ने महिला अफसरों को ड्यूटी पर तैनात कर दिया। बता दे, शराब ठेकेदारों की ओर से लाइसेंस सरेंडर कर देने के बाद 90 में से 32 शराब दुकानों का संचालन आबकारी विभाग ही कर रहा है। आबकारी विभाग ने महिला अधिकारियों की ड्यूटी शराब की दुकानों पर लगाई है। ऐसा होने के बाद मध्य प्रदेश में सियासी तूफान खड़ा हो गया। उपचुनाव के मुहाने पर खड़े मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने शिवराज सरकार को शराब दुकानों में महिलाओं की ड्यूटी लगाने पर जमकर खरी-खोटी सुनाई।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि 'शिवराज जी आप जब विपक्ष में थे तो प्रदेश में शराब को लेकर खूब विरोध करते थे, खूब भाषण देते थे, शराब को बहन-बेटियों के लिए खतरा बताते हुए उनको साथ लेकर धरने पर बैठते थे। अब तो आपने बहन-बेटियों को ही शराब की दुकानों पर बैठा दिया? इससे शर्मनाक व दोहरा चरित्र कुछ नहीं हो सकता है।' वहीं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने पूछा है कि बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा का क्या यही असली चेहरा है।

हालांकि भोपाल के सहायक आबकारी आयुक्त संजीव दुबे ने कहा कि दुकानों पर महिलाओं की ड्यूटी पर जो विवाद चल रहा है, वह बेमतलब है क्योंकि महिला अफसरों की ड्यूटी वहां सिर्फ रेवेन्यू कलेक्शन और दुकान के सुपरविजन के लिए लगवाई गई है न कि शराब बेचने के लिए। शराब बेचने का काम अभी भी पुरुष स्टाफ ही कर रहा है। हमने शासन से होमगार्ड्स की मांग की थी जो हमें मिल गए हैं। जल्द ही उनकी ड्यूटी भी वहां लगाई जाएगी।

आज मिले 85 नए मरीज

बता दे, भोपाल में गुरुवार को 85 नए संक्रमित मिले। लगातार दूसरे दिन कोरोना पॉजिटिव की संख्या 70 से ज्यादा मिली है। इनमें होशंगाबाद रोड स्थित 108 एंबुलेंस सेवा कॉल सेंटर के दफ्तर में काम करने वाले 15 कर्मचारी और संक्रमित पाए गए। अब तक एंबुलेंस सेवा काम करने वाले 34 कर्मचारी 3 दिन में संक्रमित मिले हैं। लगातार संक्रमण बढ़ने से होशंगाबाद रोड स्थित 108 एंबुलेंस के कॉल सेंटर का दफ्तर सील कर दिया गया है और शहर के दूसरे इलाकों में सेवा को शिफ्ट किया गया है। इसके साथ भोपाल में संक्रमितों की संख्या 2 हजार को पार करते हुए 2030 तक पहुंच गई। यहां पर अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है। 1 हजार 355 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका