न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भोपाल: 8 माह के बेटे को सड़क पर लेटाया और मां ने काट दी गर्दन, बोली बकरा काट दिया

मध्य प्रदेश के भोपाल से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपने 8 माह के इकलौते बेटे को सड़क पर लेटाया और कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। यह घटना अशोकनगर के ग्राम चुरारी की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Jan 2021 9:38:59

भोपाल: 8 माह के बेटे को सड़क पर लेटाया और मां ने काट दी गर्दन, बोली बकरा काट दिया

मध्य प्रदेश के भोपाल से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपने 8 माह के इकलौते बेटे को सड़क पर लेटाया और कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। यह घटना अशोकनगर के ग्राम चुरारी की है। शनिवार सुबह 11 बजे हुई इस घटना के बाद मृतक की नानी उसे कपड़े में लपेटकर चंदेरी अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टर से बच्चे के छत से गिर जाने की कहकर जांच कराई। जिसकी नब्ज देखकर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। रातभर कपड़े में लपेटकर शव को घर पर रखा।

इसके बाद मृतक के नाना जानकी प्रसाद ने गांव के लोगों के साथ अगले दिन रविवार को थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। एसडीओपी लक्ष्मी सिंह सहित टीआई मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया भी जानकारी लगते ही चंदेरी पहुंचे। पुलिस का कहना है कि मां की दिमागी हालत ठीक नहीं है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर चंदेरी अस्पताल में मानसिक इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया आरोपी महिला एक संत के प्रवचन से प्रभावित थी और उनके यू-ट्यूब पर प्रवचन सुनती थी।

बकरा काट दिया

दरअसल, रश्मि पत्नी लक्ष्मण लोधी की शादी 2 साल पहले हुई थी। शादी के बाद अपने पति के साथ इंदौर में रहती थी। ढाई महीने पहले बेटे यशराज के साथ मायके चुरारी आई थी, जहां अपनी मां और बहनों के साथ रह रही थी। रश्मि की छोटी बहन रोशनी ने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे यशराज को गोद में लेकर खिला रही थी। रश्मि मुझसे लेकर उसे खिलाते हुए बाहर चली गई। कुछ देर बाद चिल्लाते हुए घर के अंदर आई और कहने लगी बकरा काट दिया। जब मैं बाहर गई तो यशराज खून से लथपथ था। उसे उठाकर अंदर लाई और उससे पूछा ये क्या किया तो कहने लगी जिसका बकरा था उसने ले लिया। इसके बाद मैंने आंगनबाड़ी में काम करने वाली मेरी मां लाडकुंवर को बताया जो दोपहर को उसे चंदेरी अस्पताल ले गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी