Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MP: पीपुल्स हॉस्पिटल पर लगा धोखे से 600 से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का आरोप, बीमार पड़े लोग

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक अस्पताल पर कोवैक्सिन के ट्रायल में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Jan 2021 10:21:04

MP: पीपुल्स हॉस्पिटल पर लगा धोखे से 600 से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का आरोप, बीमार पड़े लोग

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक अस्पताल पर कोवैक्सिन के ट्रायल में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगा है। आरोप है कि पीपुल्स हॉस्पिटल ने 600 से ज्यादा लोगों को धोखे में रखकर उन पर वैक्सीन का ट्रायल किया। इस ट्रायल के लिए भोपाल की बस्तियों से लोगों को लाया गया था। उन्हें बिना कुछ बताए वैक्सीन लगा दी गई। इसके लिए 750 रुपए भी दिए गए। बाद में कुछ लोग बीमार पड़ गए, तो उनकी तरफ देखा तक नहीं। लोग अस्पताल के चक्कर ही लगाते रह गए। हालांकि, हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने आरोपों को खारिज किया है। मामला सामने आने के बाद हॉस्पिटल की टीम बस्ती पहुंची और लोगों से बातचीत की।
ट्रायल के बारे में नहीं बताया

भास्कर की खबर के अनुसार सोशल एक्टिविस्ट रचना ढींगरा ने बताया कि भोपाल के विदिशा रोड पर शंकर नगर में रहने वाले हरिसिंह को 7 दिसंबर को पीपुल्स हॉस्पिटल ले जाया गया। उन्हें बताया गया कि कुछ जांचें होंगी। 750 रुपए भी मिलेंगे। उसके बाद एक टीका लगेगा। इससे शरीर का खून साफ होगा और दूसरी बीमारियां भी ठीक हो जाएंगी। हरि सिंह से एक कागज पर नाम लिखवाकर टीका लगा दिया गया।

वैक्सीनेशन के बाद टाइफाइड फिर हुआ पीलिया

हरिसिंह का कहना है कि हॉस्पिटल की ओर से बताया गया था कि अगर कोई परेशानी हो तो आकर बताना। मैंने उन्हें बताया था कि पहले मुझे टाइफाइड हुआ था। इस पर उन्होंने कहा कि कुछ नहीं होगा। वैक्सीन लगने के बाद दूसरी बार गया तो मैंने कहा कि अब पीलिया हो गया है। उन्होंने एक्स-रे करवाने को कहा। इसके लिए मुझसे पैसे भी लिए। फिर दूसरी जांच कराने को कहा। इसके लिए भी 450 रुपए मांगे। किसी ने कुछ नहीं पूछा और न ही देखा। मैं मायूस होकर घर आ गया। अब पता नहीं क्या होगा। गरीब नगर, शंकर नगर समेत करीब छह बस्तियों से ऐसे ही मामले सामने आ रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने कही ये बात

मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ अनिल दीक्षित ने बताया कि जो भी आरोप लगा रहे हैं, वे बहकावे में आकर ऐसा कह रहे होंगे। वैक्सीन ट्रायल में शामिल लोगों को आधे घंटे समझाया जाता है। उनकी रजामंदी के बाद उनसे साइन लिए जाते हैं। सभी तरह की जानकारी दी जाती है। यह भी बताते हैं कि दो डोज में से एक खाली है और दूसरे में वैक्सीन है। उनकी मेडिकल जांच की जाती है।

उन्होंने बताया कि टीका लगने के बाद होने वाली बीमारियों के बारे में भी बताते हैं। फिट होने पर ही उन्हें ट्रायल में शामिल किया जाता है। जहां तक अस्पताल के पास की बस्तियों में से लोगों को लाने की बात है, तो तीन किमी के दायरे को प्राथमिकता दी गई है। इसलिए यहां के लोग ज्यादा संख्या में है। फिर भी हम पूरे मामले की जांच करवाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका