न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

....जब करुणानिधि ने दिया था अपना आलीशान घर गरीबों के अस्पताल के लिए दान

अपने 86 वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर उन्होंने अपने और अपनी पत्नी के जीवन के बाद अपने घर को अन्नई अंजुगम ट्रस्ट को अस्पताल चलाने के लिए दान दिया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Aug 2018 1:24:19

....जब करुणानिधि ने दिया था अपना आलीशान घर गरीबों के अस्पताल के लिए दान

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और DMK प्रमुख एम करुणानिधि का मंगलवार शाम करीब 6.10 बजे 94 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्‍होंने चेन्नई के कावेरी अस्पताल में आखिरी सांस ली। करुणानिधि के निधन की खबर से पूरे देशभर में शोक की लहर है। द्रमुक प्रमुख एम करुणानिधि ने चेन्नई के पॉश गोपालपुरम स्थित अपना आवास 2010 में में गरीबों के लिए एक अस्पताल बनाने के लिए दान में दे दिया था। अपने 86 वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर उन्होंने अपने और अपनी पत्नी के जीवन के बाद अपने घर को अन्नई अंजुगम ट्रस्ट को अस्पताल चलाने के लिए दान दिया था।

इसमें कहा गया था कि इस जगह पर बनने वाले अस्पताल का नाम कलैग्नार करुणानिधि अस्पताल रखा जाएगा। वर्ष 1968 में उन्होंने यह घर अपने बेटों अलागिरी, स्टालिन और तमिलरासू के नाम रजिस्टर कराया था। बेटों की सहमति मिलने के बाद 2009 में उन्होंने इसे ट्रस्ट को दान कर दिया था। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एक राजा और जाने माने तमिल गीतकार वैरामुतू ट्रस्ट के सदस्यों में शामिल हैं।

बता दे, करुणानिधि का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए चेन्‍नई के राजाजी हॉल में रखा गया है। उनके अंतिम दर्शनों के लिए हजारों की संख्‍या में लोग उमड़ रहे हैं। डीएमके समर्थकों की संख्या को देखते हुए पुलिस भी हाई अलर्ट पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्रमुक नेता एम करुणानिधि को श्रद्धांजलि देने और अंतिम संस्‍कार में शामिल होने के लिए करीब साढ़े दस बजे चेन्‍नई पहुंचे। इसके बाद पीएम मोदी राजाजी हॉल पहुंचे, जहां उन्‍होंने करुणानिधि के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्‍होंने करुणानिधि के पुत्र एमके स्‍टालिन और पुत्री कनिमोझी और परिवार एवं पार्टी के अन्‍य सदस्‍यों से बातचीत कर उन्‍हें सांत्‍वना भी दी।

वहीं, कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी से लेकर कई राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री एवं अन्‍य राजनेता करुणानिधि को श्रद्धांजलि देने के लिए आज चेन्‍नई पहुंचेंगे।

सुबह तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री ई पलानीस्वामी और डिप्‍टी सीएम ओ पनीरसेल्‍वम ने भी डीएमके प्रमुख को श्रद्धांजलि दी। वहीं, सुपरस्टार रजनीकांत अपने दामाद धनुष के साथ राजाजी हॉल पहुंचे और उन्‍होंने करुणानिधि के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी। करुणानिधि के सम्‍मान में राज्‍य में एक दिन के सरकारी अवकाश की घोषणा की गई है। चेन्‍नई और उसके आसपास की दुकानें बंद रखी गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत