न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनऊ : बड़े रैकेट का भंडाफोड़, केमिकल और पानी मिलाकर बेच रहे थे खून, सात लोग गिरफ्तार

यूपी एसटीएफ ने राजधानी लखनऊ में चल रहे बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जिसमे सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Oct 2018 12:25:11

लखनऊ : बड़े रैकेट का भंडाफोड़, केमिकल और पानी मिलाकर बेच रहे थे खून, सात लोग गिरफ्तार

यूपी एसटीएफ ने राजधानी लखनऊ में चल रहे बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जिसमे सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी केमिकल और पानी मिलाकर खून का काला कारोबार कर रहे थे। ये गिरफ्तार गुरुवार देर रात हुई जहां एसटीएफ ने मड़ियांव स्थित दो अस्पतालों में छापा मारकर आठ यूनिट खून बरामद किया। यूपी एसटीएफ के अनुसार, मड़ियांव में यह काला कारोबार काफी लंबे समय से चल रहा था, एसटीएफ ने करीब 15 दिनों तक ब्लड बैंक की रेकी की। सबूत और साक्ष्य जुटाने के बाद एसटीएफ के डिप्टी एसपी अमित नागर के नेतृत्व में देर रात तक छापेमारी जारी रही।

एसटीएफ की यह छापेमारी काफी गोपनीय रही। जिस दौरान अस्पातल में छापेमारी की उसकी खबर स्थानीय पुलिस को भी नहीं लगने दी। गिरोह का सरगना नसीम बताया जा रहा है। उसकी निशानदेही पर देर रात तक फैजुल्लागंज और कैंट में दबिश जारी थी। इस मामले में शुक्रवार को डीजीपी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस हो सकती है।

एसटीएफ के मुताबिक आरोपी केमिकल और पानी मिलाकर दो यूनिट से तीन यूनिट खून बनाते थे। यहां बिना किसी मेडिकल डिग्री के कर्मचारी काम कर रहे थे। ब्लड बैंक में किसी डॉक्टर की तैनाती नहीं थी। गिरफ्तार किए गए सभी युवक इंटर तक पढ़े हैं। एक यूनिट मिलावटी खून के लिए 3500 रुपये वसूलते थे। यह गिरोह मजदूरों और रिक्शाचालकों से 1000-1200 में खून खरीदता था और उसमें केमिकल और पानी मिलाता था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप का बड़ा दावा- होर्मुज पर अमेरिका का लगभग पूरा नियंत्रण, ईरान की अर्थव्यवस्था चरमराई

नेहरू की मूर्ति हटने से भड़की कांग्रेस, अल्टीमेटम के बाद रातों-रात फिर स्थापित हुई प्रतिमा

मुश्किल में नेपाल के लोगों का सहारा बने सोनू सूद, राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचे

2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन

‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा

PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...

जौहर पर बयान देकर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर, अब बोलीं- मेरी बात का गलत मतलब निकाला गया

'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में

‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?

‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश

'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल

कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल

हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश

सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन