न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनऊ विवेक हत्याकांड : केजरीवाल का बीजेपी से सवाल- विवेक तो हिंदू था, उसे क्यों मारा!

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एप्पल कंपनी के सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी को गोली मारने का मामला अब सियासी रूप ले चुका है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 30 Sept 2018 2:34:56

लखनऊ विवेक हत्याकांड : केजरीवाल का बीजेपी से सवाल- विवेक तो हिंदू था, उसे क्यों मारा!

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एप्पल कंपनी के सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी को गोली मारने का मामला अब सियासी रूप ले चुका है। इस पूरी घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोला है। एक ट्वीट करके केजरीवाल ने बीजेपी से पूछा कि विवेक तिवारी तो हिंदू था, फिर उसे क्यों मारा गया। इस घटना के बाद यूपी पुलिस की हर जगह किरकिरी हो रही है।

लखनऊ शूटआउट को लेकर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार सुबह दो ट्वीट किए। उन्होंने लिखा, 'अपनी आंखों से पर्दा हटाइए। भाजपा हिंदुओं की हितैषी नहीं है। सत्ता पाने के लिए अगर इन्हें सारे हिंदुओं का क़त्ल करना पड़े, तो ये दो मिनट नहीं सोचेंगे।

हालांकि, अब केजरीवाल के ट्वीट के बाद ट्विटर वार शुरू हो गया है। कपिल मिश्रा ने रीट्वीट करते हुए कहा, 'आप मोदी और बीजेपी के विरोध में पागल हो चुके हैं, इलाज करवाइये।'

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने भी केजरीवाल को घेरा

वहीं, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इसे अरविंद केजरीवाल की ओछी सोच करार दिया। तिवारी ने ट्वीट किया, 'आप कार्यकर्ता केजरीवाल की ओछी सोच देख लो।' दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि विवेक तिवारी की हत्या हुई है, कसूरवार को सजा मिलेगी, हम उसके परिवार के साथ खड़े हैं।

वही इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लखनऊ की घटना कोई मुठभेड़ की वारदात नहीं है। हम इसकी पूरी जांच कराएंगे। पहली नजर में दोषी दिख रहे पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जरूरत पड़ेगी तो हम सीबीआई को भी इसकी जांच सौंपेंगे।

lucknow,delhi,chief minister arvind kejriwal,vivek tiwari,hindu

योगी के मंत्री के विवादित बयान, कहा - 'उसी को गोली लग रही है, जो वास्तव में क्रीमिनल है'

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि इस घटना की जांच की जाएगी और जरूरत पड़ी तो सीबीआई जांच के आदेश भी दिए जाएंगे। वहीं, दूसरी तरफ उनकी सरकार के सिचाई मंत्री ने इस मामले में विवादित बयान दिया है। योगी सरकार के सिचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि 'गोली उन्हीं को लग रही है, जो वास्तव में अपराधी हैं। विवेक तिवारी की हत्या के मामले में उन्होंने यह भी कहा कि जो गलती करेगा उसको दंड मिलेगा, किसी भी हाल में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।' उन्होंने कहा कि एनकाउंटर में ऐसी कोई गलती नहीं हुई। उसी को गोली लग रही है, जो वास्तव में क्रीमिनल है। न्याय सबको मिलेगा। जो गलती करेगा उसको दंड मिलेगा।

नौकरी और एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग

मृतक की पत्नी ने पुलिस विभाग में नौकरी और एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती, तब तक वह अपने पति का अंतिम संस्कार नहीं करेंगी। इस बीच लखनऊ के जिलाधिकारी कौशल राज ने परिवार के एक सदस्य को नगर निगम में नौकरी और आर्थिक सहायता के रूप में 25 लाख रुपये देने का लिखित आश्वासन दिया।

संदिग्ध स्थिति में लिया एक्शन

इस मामले में पुलिस का कहना है कि विवेक तिवारी अपनी एक महिला साथी के साथ एसयूवी कार चला रहा था। गश्त पर मौजूद दो पुलिसकर्मियों ने उसे इशारा कर गाड़ी रोकने को कहा। पुलिस ने कहा कि तिवारी ने वहां से कथित तौर पर भागने का प्रयास किया, इसी क्रम में पहले उसने पहले पुलिस की पेट्रोलिंग वाली बाइक में और फिर बाद में दीवार को भी टक्कर मारी।

ख़बर ये भी है कि पुलिस ने विवेक की महिला मित्र को उसके घर में ही नज़रबंद कर दिया है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लखनऊ के पुलिस कांस्टेबल प्रशांत कुमार को गोली चलाने की नौबत क्यों आई। लखनऊ पुलिस का कहना है कि कॉन्स्टेबल ने आत्म-रक्षा के लिए गोली चलाई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी कॉन्स्टेबल को लगा कि कार के भीतर शायद अपराधी हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंहतोड़ जवाब देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों का ईरान पर कोई असर नहीं
'मुंहतोड़ जवाब देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों का ईरान पर कोई असर नहीं
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
राघव चड्ढा के समर्थन में आईं प्रियंका चोपड़ा, जीजू के वीडियो पर दिया दिल छू लेने वाला रिएक्शन
राघव चड्ढा के समर्थन में आईं प्रियंका चोपड़ा, जीजू के वीडियो पर दिया दिल छू लेने वाला रिएक्शन
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
रॉकेट जैसी स्पीड से चार्ज होंगे Android फोन, जल्द आ रहा है यह धमाकेदार फीचर
रॉकेट जैसी स्पीड से चार्ज होंगे Android फोन, जल्द आ रहा है यह धमाकेदार फीचर
Iran US War: इस्फहान में अमेरिकी सी-130 विमान ध्वस्त, ईरान का दावा; लगातार बढ़ रहा संघर्ष का दायरा
Iran US War: इस्फहान में अमेरिकी सी-130 विमान ध्वस्त, ईरान का दावा; लगातार बढ़ रहा संघर्ष का दायरा
Instagram Reels पर मिलियन व्यूज पाने का सीक्रेट, इन आसान टिप्स से करें धमाल
Instagram Reels पर मिलियन व्यूज पाने का सीक्रेट, इन आसान टिप्स से करें धमाल
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
टिम डेविड ने एक ओवर में जड़ दिए 30 रन, ऐसा छक्का मारा कि स्टेडियम में सब रह गए दंग;  VIDEO
टिम डेविड ने एक ओवर में जड़ दिए 30 रन, ऐसा छक्का मारा कि स्टेडियम में सब रह गए दंग; VIDEO