न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनऊ: सिलेंडर में विस्फोट से मकान ढहा, युवक की मौत

लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में एक दुकान में गैस सिलेंडर में धमाका हो गया। यह हादसा मंगलवार की दोपहर को हुआ। इस धमाके में मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Oct 2020 4:25:20

लखनऊ: सिलेंडर में विस्फोट से मकान ढहा, युवक की मौत

लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में एक दुकान में गैस सिलेंडर में धमाका हो गया। यह हादसा मंगलवार की दोपहर को हुआ। इस धमाके में मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दुकान मालिक गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर एनडीआरएफ व एसडीआरएफ रेस्क्यू में जुटी है। मकान के मलबे को हटाया जा रहा है। धमाके के कारणों की गहनता से पड़ताल चल रही है।

पारा के आलम विहार कॉलोनी में ओवरब्रिज के पास विजय गुप्ता की विजय ट्रेडर्स के नाम से दुकान है, जहां पान मसाले की थोक बिक्री होती है। बगल में उसके भाई बबलू गुप्ता की मानवी जनरल स्टोर के नाम से परचून की दुकान है। विजय के यहां हरदोई का रहने वाला सुशील गुप्ता कई सालों से नौकरी कर रहा था। वह बुद्धेश्वर में किराए पर रहता था। मंगलवार को सुशील दुकान पर काम कर रहा था। तभी अचानक सिलेंडर में धमाका हो गया। जिससे दुकान की छत व दीवारें ढह गईं। मलबे में विजय और सुशील दब गए।

धमाका इतना शक्तिशाली था कि लोग मौके पर दौड़ पड़े। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड कर्मी व पुलिस मौके पर पहुंचे। मलबे को हटाकर सुशील व विजय को बाहर निकाला गया। लेकिन, सुशील की जब तक मौत हो चुकी थी। एडीसीपी साउथ सुरेश चंद्र रावत के अनुसार सुशील की हालत गंभीर थी। उसे इलाज के लिए रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने सुशील को मृत घोषित कर दिया। वहीं दुकान मालिक विजय गुप्ता की हालत नाजुक बनी हुई है। दमकल कर्मी और फोरेंसिक टीम छानबीन कर रही है। फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य बनी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार

चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल